फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Land acquisition for construction of ROB

आरओबी निर्माण शुरू करने के लिए प्रशासन ने बदली नीति

Wed, 25 Aug 2021 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Land acquisition for construction of ROB
ग्रेटर नोेएडा। गौतमबुद्ध नगर जनपद में दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर चार आरओबी के निर्माण के लिए बैनामा के माध्यम से किसानों ने जमीन नहीं दी थी। अब जिला प्रशासन अधिग्रहण प्रक्रिया के तहत जमीन ले रहा है। चारों आरओबी के लिए जमीन मिलने के बाद आगामी दो साल में निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

दिल्ली-हावडा रेल मार्ग पर रामगढ़, अजायबपुर, मायचा, अस्तौली में आरओबी बनाए जा रहे हैं। इनके निर्माण का कार्य जनवरी 2020 में शुरू हुआ था। दो साल में कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। चारों आरओबी के लिए जमीन लेने के लिए किसानों से बैनामा कराए जा रहे थे। लेकिन किसानों ने इसके तहत जमीन नहीं दी।
विज्ञापन

बीस माह बाद भी किसानों से जमीन नहीं मिल पाई है। जमीन नहीं मिलने पर आरओबी के रेलवे लाइन के पुल के दोनों साइड के रैंप और सड़क के निर्माण का काम सेतु निगम नहीं कर पाया है। 2022 में निर्माण पूरा होने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन तीस फीसदी काम भी नहीं हो पाया है। जमीन नहीं मिलने से रेलवे लाइन के ऊपर ही पुल बनाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये अवरोध को दूर करने के लिए अब बैनामा के बजाय अधिग्रहण प्रक्रिया से जमीन ली जा रही है। अधिग्रहण प्रक्रिया छह माह में पूरी हो जाएगी। जमीन मिलने के बाद आरओबी तैयार होने में दो साल और लगेंगे। रेलवे लाइन के पुलों का कार्य जीएस सीपी एल कंपनी कर रही है।
बोडाकी रामगढ़ फाटक पर पुल के लिए पिलर का निर्माण कार्य 60 फीसदी हो गया है। कोविड के कारण कारीगरों व निर्माण सामग्री नहीं आने पर कार्य धीमा पड़ा था। अब निर्माण कार्य में तेजी आ रही है। जिससे कार्य योजना बना ली।

आरओबी साइट प्रभारी रोशन कुमार का कहना है कि रेलवे लाइन के ऊपर पुल बनाने के लिए पिलर का कार्य करीब 60 फीसदी हो गया और निर्माण कार्य में तेजी लाई जा रही है।
प्रोजेक्ट मैनेजर अखलेश सिंह का कहना है कि सेतु निगम को किसानों ने जमीन नहीं दी है। अब जमीन अधिग्रहण की जा रही है। आरओबी में आए अवरोध दूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed