{"_id":"5fe77e9c8ebc3e3c86122113","slug":"lack-of-staff-and-resources-will-fullfilled-in-municipality-mewat-news-noi5562513129","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरपालिकाओं में स्टाफ और संसाधनों की कमी होगी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरपालिकाओं में स्टाफ और संसाधनों की कमी होगी पूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरपालिकाओं में स्टाफ और संसाधनों की कमी होगी दूर
नूंह। इस वर्ष जिले की नूंह, पुन्हाना, फिरोजपुर झिरका और तावडू नगरपालिकाओं में स्टाफ और संसाधनों का भारी अभाव रहा। इस कारण नगरपालिकाओं का कामकाज भी पूरी तरह से प्रभावित रहा। सभी नगरपालिकाओं में सचिव सहित अन्य पदों के रिक्त होने से लोगों के कामकाज नहीं हो पाए। दूसरी ओर शहरों की बिजली, पानी और सड़क सहित कई अन्य विकास कार्य भी लंबित रहे। लेकिन, नए साल 2021 में स्टाफ और संसाधनों के बढ़ने की उम्मीद है, जिससे विकास कार्यों को रफ्तार मिलेगी। दूसरी ओर नगरपालिका चेयरपर्सन की कुर्सी को लेकर भी नूंह, फिरोजपुर झिरका में पूरे वर्ष उठापटक देखने को मिली। पार्षदों की इस आपसी खींचतान के कारण भी विकास कार्यों को रफ्तार नहीं मिल पाई। ऐसे में नए साल में लोगों को स्टाफ और अन्य समस्याओं के समाधान की पूरी उम्मीद है।
वर्ष 2020 में रही कमियां
1. भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी जिले की नगरपालिका। इस कारण विकास कार्य पूरी तरह से प्रभावित हुए।
2. स्टाफ और संसाधनों का भारी अभाव होने से समय पर कार्य नहीं हो पाए।
3. मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसते रहे लोग।
4. लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकीं नगरपालिकाएं।
5. एक ही सचिव के भरोसे रहीं नगरपालिकाएं। कर्मचारियों को कई माह तक नहीं मिला वेतन। आर्थिक संकट से जूझते रहे कर्मचारी।
2021 में सुधार की उम्मीद
1. नए साल में नगरपालिकाओं में स्टाफ और संसाधनों की पूर्ति होने की पूरी उम्मीद है। तभी पालिकाओं के कार्य आसानी से हो सकेंगे।
2. भ्रष्टाचार पर लगाम लगने की उम्मीद है। इस पर सरकार द्वारा समय-समय पर कदम उठाए जाते रहे हैं।
3. बिजली, पानी और सड़कों के निर्माण कार्य के लिए कदम उठाएं जाएंगे।
4. कर्मचारियों के वेतन की मांग को प्रमुखता से समाधान कराने के लिए प्रशासन गंभीर है।
5. सभी नगरपालिकाओं में अलग-अलग सचिव नियुक्त किए जाएंगे। तभी जाकर विकास कार्य होने की उम्मीद है।
प्रशासन पूरी तरह से नगरपालिकाओं की समस्याओं के संबंध में गंभीर है। नगरपालिकाओं में स्टाफ और संसाधनों की समस्या का जल्द ही निपटारा किया जाएगा।
संजीव कुमार, एसडीएम नूंह।
भाजपा सरकार ने जिले में विकास कार्यों को पूरी रफ्तार दी है। आगे भी विकास कार्यों को रुकने नहीं दिया जाएगा। सरकार ने अपने कार्यकाल में जिले में हजारों करोड़ के विकास कार्य कराएं हैं। इस कारण जिले की तस्वीर बदल गई है।
नरेंद्र पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष, नूंह।
फोटो : नूंह स्थित नगरपालिका।