फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Lack of necessary facilities, there are no arrangements for security

जरूरी सुविधाओं को तरसे, सुरक्षा के भी नहीं हैं कोई इंतजाम

Thu, 07 Oct 2021 10:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Lack of necessary facilities, there are no arrangements for security
जेवर। नोएडा एयरपोर्ट से प्रभावित और जेवर बांगर में बसाए गए किसानों ने बृहस्पतिवार को अफसरों के सामने कई समस्याएं रखीं। उन्होंने कहा कि जेवर बांगर टाउनशिप में किसान जरूरी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। वहीं, यहां सुरक्षा भी राम भरोसे है। तहसील में समस्याओं को सुनने पहुंचे अधिकारियों के सामने किसानों ने बिजली, पानी, आवंटित प्लाटों की रजिस्ट्री, सीवर, श्मशान, कब्रिस्तान के अलावा धार्मिक स्थल, स्कूल और सामुदायिक भवन नहीं होने की परेशानी से अवगत कराया। टाउनशिप में स्कूल बनाने के लिए 1.70 करोड़ रुपये जारी करने की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने कहा कि विकास कार्य जारी है। जल्द विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होने लगेंगी। जिलाधिकारी के साथ यीडा के सीईओ अरुणवीर सिंह, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह तहसील में समस्याएं सुनने पहुंचे थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पहले मंडलायुक्त को आना था, लेकिन किसी कारण से नहीं पहुंच सके। छह गांव के विस्थापित किसानों का प्रतिनिधित्व कर रहे हंसराज सिंह ने अधिकारियों के सामने रजिस्ट्री कराने, कुछ किसान परिवारों को नौकरी के बदले साढ़े पांच लाख रुपये एवं मकान का मुआवजा दिलवाने, बिजली के नए कनेक्शन देने और पुराने को खत्म कराने के साथ बच्चों के लिए स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र आदि मुहैया कराने की मांग रखी। किसानों ने पुलिस चौकी की स्थापना की मांग भी रखी। जिन युवाओं ने मुआवजे के बदले नौकरी चुनी थी, उनको नौकरी मिलने तक बेरोजगारी भत्ता एवं किसानों के कृषि यंत्रों को एयरपोर्ट निर्माण में लगाने की मांग रखी। अधिकारियों ने बताया कि पीडब्लूडी स्कूलों को निर्माण करेगी। वहीं, तीन हेक्टेयर जमीन पर किसानों की सहमति के आधार पर श्मशान और कब्रिस्तान बनाया जाएगा।
विज्ञापन

रजिस्ट्री और बिजली कनेक्शन के लिए बनेगा काउंटर
जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों को टाउनशिप में आवंटित प्लाटों की रजिस्ट्री के लिए सब रजिस्ट्रार कार्यालय जेवर पर अलग से काउंटर बनाया जाएगा। किसानों के नाम निशुल्क रजिस्ट्री आवंटित करने की व्यवस्था सोमवार तक होगी। वहीं, विद्युत विभाग टाउनशिप व तहसील में शिविर लगाकर नए कनेक्शन देगा। किसानों के पुराने कनेक्शन बंद भी किए जाएंगे। इसके अलावा मुआवजा, प्रभावित किसानों के स्मार्ट कार्ड व उनके वाहनों को एयरपोर्ट पर काम पर लगाने की सूची बनाते हुए एक सप्ताह में समाधान कर दिया जाएगा। यीडा के अधिकारियों ने कहा कि टाउनशिप में किसानों के मकान का काम चल रहा है। सड़कों पर निर्माण सामग्री पड़े होने से सीवर लाइन में दिक्कत हो रही है। जलापूर्ति का काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा। सड़क, पार्क, जल निकास, ओपन जिम, सामुदायिक केंद्र और प्रकाश की व्यवस्था का काम जारी है। जेवर विधायक ने किसानों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि जल्द पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर पुलिस चौकी की स्थापना कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed