फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Lack of labour creates problem

मजदूरों के अभाव में तावड़ू वेयरहाउस में खड़े सरसों से भरे ट्रक

Sun, 03 May 2020 10:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Lack of labour creates problem
तावडू। मजदूरों के अभाव में सरसों से भरे करीब 30 ट्रक तावड़ू वेयरहाउस के सामने खड़े हैं। इस वजह से चालक परेशान हैं। इन्होंने संबंधित विभाग से पर्याप्त मजदूरों का इंतजाम कर सरसों को खाली कराने की मांग की है।
विज्ञापन

कुलदीप, महेंद्र, रामफल, सतपाल शिवम व सतबीर समेत अन्य चालकों ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले बावल अनाज मंडी से तावडू वेयरहाउस में करीब दो दर्जन चालक सरसों खाली करने के लिए आए थे। लेकिन मजदूर नहीं होने के कारण यह खाली नहीं हो पा रहे हैं। लॉकडाउन के चलते छोटे बड़े होटल व ढाबे भी बंद है, जिसकी वजह से उन्हें खाने के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि वेयरहाउस में मजदूरों की कमी है, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

तावडू वेयरहाउस प्रबंधक जगदीश कुमार ने बताया कि लॉकडाउन के चलते अधिकांश मजदूर अपने घर चले गए हैं। पर्याप्त मजदूर नहीं होने के कारण ट्रकों को खाली करने में समय लग रहा है। लेकिन जल्द ही सभी ट्रकों से सरसों को खाली करा लिया जाएगा। प्रबंधक के मुताबिक बावल अनाज मंडी से तावडू वेयरहाउस में करीब एक लाख सरसों के कट्टे आने है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed