फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Laborer dies after lift falls in society

Greater Noida: सोसाइटी में निर्माण कार्य के दौरान कंक्रीट ऊपर ले रही लिफ्ट गिरी, एक श्रमिक की मौत

Sun, 25 Feb 2024 07:20 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 25 Feb 2024 07:20 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies after lift falls in society
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के जैतपुर गांव के पास मिगसन सोसाइटी में शुक्रवार रात को निर्माण कार्य के दौरान कंक्रीट ऊपर ले रही लिफ्ट मजदूर के ऊपर गिर गई। गंभीर रूप से घायल श्रमिक को अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि मामले में परिजनों की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है। 

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि परिजन और निर्माण एजेंसी के बीच आपसी समझौता हो गया है। हाल ही में 15 सितंबर को आम्रपाली की ड्रीमवैली फेज-2 में निर्माणाधीन साइट पर लिफ्ट गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के जुनपत चौकी से कुछ दूरी पर मिगसन सोसाइटी की साइट पर शुक्रवार रात को निर्माण कार्य चल रहा था। वहां पर श्रमिक काम कर रहे थे। इसी दौरान सामान ले जाने वाली लिफ्ट अचानक टूटकर नीचे खड़े संभल निवासी सुगनी (40) के ऊपर गिर गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इस घटना के संबंध में पीड़ित परिवार की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। मृतक के परिजन को निर्माणकर्ता कंपनी की ओर से मुआवजे के रूप में क्षतिपूर्ति की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ की मौत के बाद भी नहीं जागे 
ग्रेनो वेस्ट स्थित आम्रपाली की ड्रीमवैली फेज-2 निर्माणाधीन साइट पर लिफ्ट गिरने से नौ लोगों की मौत हाे गई थी। 15 सितंबर को बारिश के दौरान यहां लिफ्ट चला दी गई। तकनीकी खामी आने के कारण लिफ्ट 14 वीं मंजिल से गिर गई। इस घटना में कई लोग गिरफ्तार हुए थे। इतनी बड़ी घटना के बाद ऑडिट से लेकर कानूनी कार्रवाई करने के दावे किए गए। लेकिन संबंधित फर्म के कुछ लोगों को गिरफ्तार करने के बाद मामला शांत हो गया। प्राधिकरण अधिकारियों ने पांच माह बाद भी निर्माणाधीन एजेंसियों का ऑडिट नहीं कराया। अधिकारियों की लापरवाही के कारण इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार ही अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं।


सोसाइटी में लिफ्ट गिरने से श्रमिक की मौत हो गई है। पुलिस ने परिजन से तहरीर मांगी, लेकिन  उन्होंने कार्रवाई से इन्कार कर दिया। वह निर्माण एजेंसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। पहले हुई घटना का आरोपपत्र अदालत में दाखिल किया जा चुका है और ट्रायल शुरू हो गया है। - सुनीति, डीसीपी सेंट्रल जोन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed