फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Labor Organizations Protest in Nuh on May Day

Noida News: मई दिवस पर नूंह में मजदूर संगठनों का प्रदर्शन

Sat, 02 May 2026 01:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Labor Organizations Protest in Nuh on May Day
प्रदर्शन करते मजदूर संगठन के सदस्य।
-प्रदर्शनकारियों ने चार श्रम संहिताओं पर विरोध जताते हुए की नारेबाजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। मई दिवस के अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा और सीटू नूंह जिला कमेटी ने संयुक्त रूप से विभिन्न विभागों में नुक्कड़ सभाएं कर केंद्र सरकार की श्रम नीतियों का विरोध किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समुन खान और अनिल कुमार ने की। इस दौरान रोडवेज, बिजली, सिंचाई, नगर पालिका और दमकल विभाग के कर्मचारियों ने भाग लिया।

सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 29 श्रम कानूनों को बदलकर 4 श्रम संहिताएं लागू करने की नीति मजदूर, किसान और कर्मचारियों के हितों के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे कर्मचारियों के अधिकार कमजोर होंगे और उन्हें 12 घंटे तक काम करने के लिए बाध्य किया जा सकता है। साथ ही पेंशन लाभ, जोखिम भत्ता और अन्य सुविधाओं में कटौती की आशंका जताई गई। नेताओं ने यह भी कहा कि महिलाओं को रात की शिफ्ट में काम करने के लिए मजबूर किया जा सकता है, जिससे उनकी सुरक्षा पर सवाल उठेंगे। इसके अलावा, महंगाई और जुर्माने के कारण गरीब वर्ग पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। सभा में नगर पालिका और दमकल विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन करते हुए सरकार से वार्ता कर समाधान निकालने की मांग की गई। चेतावनी दी गई कि मांगें नहीं मानी गईं तो सभी विभागीय यूनियनें हड़ताल पर जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed