फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Krishna birth anniversary celebrated in Jagannath Yatra Mahotsav

Noida News: जगन्नाथ यात्रा महोत्सव में मनाया कृष्ण जन्मोत्सव

Sun, 19 Jul 2026 08:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 08:56 PM IST
विज्ञापन
Krishna birth anniversary celebrated in Jagannath Yatra Mahotsav
नोएडा (संवाद)। जगन्नाथ यात्रा महोत्सव के चौथे दिन रविवार को सेक्टर-61 स्थित कम्युनिटी सेंटर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर आचार्य अजय किरण ने भगवान श्रीकृष्ण की जन्म कथा का भावपूर्ण वर्णन किया। श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर भक्ति भाव प्रकट किया। कथा के समापन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजकों ने बताया कि 23 जुलाई तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन के तहत श्री स्वर्ण क्षेत्र रॉयल गार्डन स्टेट में प्रतिदिन शाम को श्रीमद्भागवत और जगन्नाथ कथा का वाचन किया जा रहा है। कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, महानगर सचिव ओमवीर अवाना, मंडल अध्यक्ष रामकिशन यादव, एफओएए अध्यक्ष नमित गौतम और डॉ. राजेश सहाय सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed