फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Knowledge Park police arrested three people who fled with a car on test driving

टेस्ट ड्राइव के बहाने ले उड़े कार: नामी यूनिवर्सिटी के तीन छात्र गिरफ्तार, 15 दिन पहले मौज-मस्ती के लिए की लूट

Fri, 11 Oct 2024 06:39 PM IST
अनुज कुमार मई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
मई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 11 Oct 2024 06:39 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में टेस्ट ड्राइव के बहाने कार लेकर फरार होने वाले तीन छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 15 दिन पहले मौज-मस्ती के लिए कार लूटी थी। 

विज्ञापन
Knowledge Park police arrested three people who fled with a car on test driving
चोर हुए गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने गाड़ी का ट्रायल करने के बहाने उसे लेकर फरार होने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरसात गांव के श्रेय नागर, फजायलपुर गांव कासना के दीपांशु भाटी, इमलियाका गांव के  इकोटेक के अनिकेत नागर रूप में हुई है। आरोपियों के पास से हुंडई वेन्यू कार बरामद हुई है। पुलिस जांच में पता चला है कि तीनों छात्र हैं। तीनों ग्रेटर नोएडा की नामी यूनिवर्सिटी में पढ़ते हैं।

विज्ञापन

आरोपियों ने मौज-मस्ती के लिए एक लूट की वारदात को अंजाम दिया था।  पुलिस का कहना है कि बीते 26 सितंबर को टेडी बिल्डिंग स्थित कार बाजार में हंडिया कार का ट्रॉयल के बहाने कार को लेकर भाग गए थे। मामले में मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। सर्विलांस तकनीक की मदद से लुटेरों के बारे में अहम जानकारी मिली। जिसके बाद आरोपियों को नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने घूमने-फिरने के लिए लूट की वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तार छात्रों को अदालत में पेश किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed