फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   kisan rally

15 जनवरी तक करें समाधान नहीं तो लखनऊ की ओर बढ़ेंगे किसान: टिकैत

Mon, 22 Dec 2025 10:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
kisan rally
किसानों को मांगों को 15 जनवरी तक कर दें पूरा, नहीं तो होगा लखनऊ कूच-राकेश टिकैत
विज्ञापन

-किसान यूनियन ने आश्वासन के बाद की किसान महापंचायत खत्म
संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि 15 जनवरी तक यमुना प्राधिकरण और जिला प्रशासन के अधिकारी आला अफसरों से बात करके मांगों को पूरा कर लें। इसके बाद किसान लखनऊ कूच करेंगे। संगठन के छह जिलों के पदाधिकारी इसको लेकर तैयार हैं। वे सोमवार को जीरो पाइंट पर यमुना एक्सप्रेसवे के नीचे महापंचायत में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यूनियन की छह जिलों के किसान की पंचायत में यमुना प्राधिकरण और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने जनवरी में किसानों को 64.7 फीसदी अतिरिक्त मुआवजा देने, सर्किल रेट बढ़ाने, आबादी का निस्तारण करने, एयरपोर्ट में किसान परिवार के युवाओं को स्थाई नौकरी देने, भूखंड देने का आश्वासन दिया है। उनके आश्वासन के बाद ही आज महापंचायत को खत्म किया जा रहा है। 13, 14 और 15 जनवरी तक अधिकारी अपने आला अफसरों से बात कर उनको पूरा कर लें। अबकी बार लखनऊ कूच करेंगे। वहीं पर सरकार के सामने बैठेंगे।
उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार किसान विरोधी हैं। किसानों के हितों को नजरांदाज किया जा रहा है। विकास के नाम पर किसानों की जमीन छीनी जा रही हैं। आगरा, मथुरा, एटा, हाथरस, अलीगढ़, गौतमबुद्धनगर के किसानों की जमीन छीनी जा रही हैं। पुरानी आबादियों को अतिक्रमण के नाम पर तोड़ा जा रहा है। किसान परिवार बेरोजगार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि नोएडा एयरपोर्ट में किसान परिवारों को योग्यता के मुताबिक नौकरी नहीं दी जा रही है। उनको ठेकेदार के तहत अस्थाई नौकरी दी जा रही है।
विज्ञापन

इस अवसर पर यूनियन के गौतमबुद्धनगर के जिलाध्यक्ष रॉबिन नागर, आगरा जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया, मथुरा जिलाध्यक्ष कुमारी मीरा, बुलंदशहर जिलाध्यक्ष अरब सिंह, हाथरस जिलाध्यक्ष सतदेव पाठक, अलीगढ़ जिलाध्यक्ष सुंदर बालियान, लाला चौहान, सुनील प्रधान समेत अपने जिलों से संबंधी समस्याओं को रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत स्थल पर ही हुई अधिकारियों से वार्ता : पंचायत स्थल पर ही यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत की मौजूदगी में छह जिलों के जिलाध्यक्षों के साथ यमुना प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र सिंह, अपर जिलाधिकारी बच्चू सिंह समेत अधिकारियों के साथ वार्ता हुई। अधिकारियों ने जनवरी में मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।


सवेरे से ही किसान पहुंचने हुए शुरू : भारतीय किसान यूनियन के घोषित महापंचायत में शामिल होने के लिए सुबह से ही किसान जुलूस के रूप में पहुंचने शुरू हो गए। छह जिलों के किसान जुलूस निकालते हुए पहुंचे। उनमें बच्चे और महिलाएं भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article