फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Killed a friend by hitting him on the head with a brick.

Noida News: दोस्त ने ईंट से सिर पर वार कर की युवक की हत्या

Sun, 11 Aug 2024 10:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
Killed a friend by hitting him on the head with a brick.
फोटो:
विज्ञापन

ईंट से सिर पर वार कर की दोस्त की हत्या
-बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के एच्छर गांव स्थित बस स्टैंड पर की वारदात, आरोपी गिरफ्तार
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में एच्छर गांव स्थित बस स्टैंड के पास शनिवार रात युवक ने ईंट से सिर पर वार कर अपने दोस्त की हत्या कर दी। आरोप है कि दोनों के बीच शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


मूलरूप से सुल्तानपुर निवासी गोविंद उर्फ विकास कुमार (28) कासना गांव में रह रहा था। निर्माणाधीन साइट पर मजदूरी करता था। शनिवार रात साथ में काम करने वाले वाले सूरजपुर निवासी कुलदीप ने विकास के साथ बैठकर शराब पी। तभी किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। मामला गाली गलौज और मारपीट तक पहुंच गया। तभी आरोपी कुलदीप ने ईंट से गोविंद के सिर पर हमला कर दिया। ईंट लगने के बाद गोविंद घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। आरोपी मौके से भाग गया। सूचना पर बीटा-2 कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी को सेक्टर सिग्मा-2 के पास से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed