फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Kidnapping of girlfriend living with boyfriend, feared murder

प्रेमी के साथ रह रही प्रेमिका का अपहरण, हत्या की जताई आशंका

Tue, 02 Feb 2021 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Kidnapping of girlfriend living with boyfriend, feared murder
ग्रेटर नोएडा। हरियाणा की कोर्ट के आदेश पर प्रेमी के साथ रह रही युवती को कासना से अगवा करने का मामला सामने आया है। युवती तीन माह से बुलंदशहर के युवक के साथ रह रही थी। आरोप है कि युवती के परिजनों ने रविवार को युवक को कमरे में बंद कर दिया और प्रेमिका को मारपीट कर साथ ले गए। युवक ने प्रेमिका के परिजनों पर अपहरण का केस दर्ज कराते हुए हत्या की आशंका भी जताई है। पुलिस ने केस दर्ज कर एक टीम हरियाणा रवाना कर दी। टीम युवती और उसके परिजन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बुलंदशहर के सुरजावली गांव निवासी सुशील कुमार ने बताया कि वह गुरुग्राम स्थित एक कंपनी में काम करता था। कंपनी में हरियाणा के भौरा कलां निवासी नंदिनी भी काम करती थी। नौकरी के दौरान ही दोनों के बीच नजदीकी बढ़ गई थी। सुशील ने बताया कि नौकरी छोड़ने के बाद नंदिनी उसके पास आ गई। इसके बाद दोनों कासना में किराये पर कमरा लेकर रहने लगे। सुशील ने बताया कि दोनों लगभग तीन माह से साथ में थे। इस दौरान नंदिनी के परिजनों ने हरियाणा के थाने में अपहरण का केस दर्ज करा दिया। पुलिस नंदिनी को तलाश रही थी। शनिवार को हरियाणा पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पटौदी कोर्ट में नंदिनी के बयान दर्ज कराए गए। नंदिनी ने परिजनों के साथ जाने से इनकार कर दिया। इस पर कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने नंदिनी को सुशील के सुपुर्द कर दिया। रविवार को सुशील कैब से नंदिनी को लेकर कासना पहुंचा। सुशील ने बताया कि कुछ देर बाद नंदिनी के परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने उसे कमरे में बंद कर दिया और नंदिनी पीटकर और जबरन अपने साथ लेकर चले गए। उसका कहना है कि उसे नंदिनी की हत्या का डर सता रहा है। उसने पुलिस को सूचना देकर नंदिनी की सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

युवक ने लड़की को पत्नी बताया है। कोर्ट के आदेश पर युवती को सौंपा गया था। शिकायत दर्ज कर ली गई है। पुलिस की टीम हरियाणा में छानबीन कर रही है।
- राजेश सिंह, डीसीपी, ग्रेनो जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed