फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Kho-Kho League final today

Noida News: खो-खो लीग का फाइनल आज

Sun, 18 Jan 2026 08:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 08:12 PM IST
विज्ञापन
Kho-Kho League final today
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर में रविवार से दो दिवसीय ईपीएफओ अखिल भारतीय खो-खो लीग का आगाज हुआ। प्रतियोगिता में पहले दिन महिला व पुरुष वर्ग में सात मुकाबले खेले गए। सोमवार को प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। ईपीएफओ की ओर से गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) के परिसर में दो दिवसीय प्रथम ईपीएफओ अखिल भारतीय खो-खो लीग के आयोजन की शुरुआत हुई। पहले दिन महिला वर्ग दो मुकाबले हुए। पहले मुकाबले में दक्षिण क्षेत्र ने केंद्रीय क्षेत्र को पराजित किया। दूसरे में उत्तर क्षेत्र ने केंद्रीय क्षेत्र को हराया। पुरुष वर्ग के पहले मुकाबले में पश्चिम क्षेत्र ने केंद्रीय क्षेत्र, दूसरे में दक्षिण क्षेत्र ने पूर्व क्षेत्र, तीसरे में केंद्रीय क्षेत्र ने उत्तर क्षेत्र, चौथे में दक्षिण क्षेत्र ने पश्चिम क्षेत्र और पांचवें मुकाबले में उत्तर क्षेत्र ने पूर्व क्षेत्र को पराजित किया। इससे पहले ईपीएफओ के केंद्रीय न्यासी बोर्ड सदस्य गिरीश चंद्र आर्य और अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त उदय बक्शी ने लीग का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed