फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Khetan and Cambridge dominate inter-school football tournament.

Noida News: इंटरस्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट में खेतान और कैम्ब्रिज का दबदबा

Sat, 25 Jul 2026 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Khetan and Cambridge dominate inter-school football tournament.
नोएडा इंटर स्कूल फुटबाल टूर्नामेंट.
- अंडर-15 में खेतान और अंडर-18 में कैम्ब्रिज स्कूल ने जीता खिताब
विज्ञापन

नोएडा (संवाद)। सेक्टर-128 स्थित द खेतान स्कूल में आयोजित इंटर स्कूल अंडर-15 और अंडर-18 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हो गया। फाइनल मुकाबलों में द खेतान स्कूल और कैम्ब्रिज स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने वर्ग में खिताब हासिल किया।

अंडर-15 वर्ग के फाइनल में मेजबान द खेतान स्कूल का मुकाबला समरविल स्कूल, ग्रेटर नोएडा से हुआ। द खेतान की टीम ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए समरविल स्कूल को 4-0 से हराया। टीम की ओर से शुभ खत्री ने दो गोल किए, जबकि आरव तिवारी और महीप पालीवाल ने एक-एक गोल कर जीत में योगदान दिया। अंडर-18 वर्ग का फाइनल शिव नादर स्कूल और कैम्ब्रिज स्कूल के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला और निर्धारित समय तक स्कोर 1-1 से बराबर रहा। इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट में कैम्ब्रिज स्कूल ने 4-2 से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। वहीं अंडर-15 वर्ग में श्रीराम ग्लोबल स्कूल, ग्रेटर नोएडा ने तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि अंडर-18 वर्ग में द खेतान स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और तकनीकी कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed