{"_id":"68d0220bac4606b4850f7ff4","slug":"kejriwals-raising-controversy-is-shameful-sachdeva-noida-news-c-340-1-del1011-105826-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल का विवाद खड़ा करना शर्मनाक : सचदेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल का विवाद खड़ा करना शर्मनाक : सचदेवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने रविवार को अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के टीवी इंटरव्यू के एडिटेड हिस्से को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर राजनीतिक विवाद खड़ा करना चौंकाने वाला और शर्मनाक है।
ऐसा दिखाने की कोशिश की गई है मानो मुख्यमंत्री ने कहा हो कि भाजपा वही कर रही है जो कांग्रेस ने 60–70 वर्षों तक किया। जबकि मुख्यमंत्री ने वास्तव में कहा था, हैरानी की बात है कि जब 60–70 साल तक कांग्रेस और अन्य दल जीतते रहे तब सब कुछ ठीक था लेकिन अब जब भाजपा जीत रही है तो विपक्ष धांधली के आरोप लगाने लगता है।
सचदेवा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री होते हुए भी केजरीवाल का इस तरह एडिटेड वीडियो फैलाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। जनता यह भलीभांति समझती है कि जानबूझकर मुख्यमंत्री की छवि को धूमिल करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। रेखा गुप्ता सरकार ने केवल सात महीनों में जो विकास कार्य किए हैं, उतने केजरीवाल की दस साल की सरकार नहीं कर सकी थी। यही कारण है कि केजरीवाल लगातार विवाद खड़े कर जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।