{"_id":"6702a6692d5beeee20010b81","slug":"kejriwals-janata-darbar-is-a-complete-flop-show-congress-noida-news-c-340-1-del1004-64053-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल का जनता दरबार पूरी तरह फ्लॉप शो : कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल का जनता दरबार पूरी तरह फ्लॉप शो : कांग्रेस
विज्ञापन
देवेंद्र यादव बोले- जनता का आप से हुआ मोहभंग, खाली कुर्सियां से हुआ स्पष्ट
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने रविवार को छत्रसाल स्टेडियम में केजरीवाल के जनता दरबार को पूरी तरह फ्लॉप शो करार दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता का आप से मोहभंग हो चुका है। इस संबंध में कार्यक्रम में खाली पड़ी कुर्सियों से स्पष्ट हो गया है।केजरीवाल झूठे बयान देकर जनता को भ्रमित कर रहे हैं। जब सरकार, मंत्री और मुख्यमंत्री सभी आप के हैं, तो दिल्ली के काम कैसे रुक सकते हैं।
उन्होंने कहा कि केजरीवाल जनता दरबार में रोने-धोने के अलावा भविष्य के लिए कोई ठोस योजना नहीं दे पाए। मुफ्त बिजली और पानी जैसी योजनाओं से अब जनता को कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि बिजली दरें 11 वर्षों में दोगुनी हो चुकी हैं और लोगों को स्वच्छ पानी नहीं मिल रहा है। इसके अलावा टूटी सड़कें, जाम हुए नालों व बदहाल झुग्गी-झोपड़ी वाली बस्तियों की स्थिति पर भी उन्होंने सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि जब केजरीवाल ने खुद 10,000 बस मार्शलों की नौकरी खत्म की है, तो उन्होंने जनता दरबार में इस पर सफाई क्यों नहीं दी। आप की नौटंकी अब जनता के सामने उजागर हो चुकी है और फरवरी 2025 के चुनावों में जनता इसका जवाब देगी।