{"_id":"6793ac28272012b87c028e3d","slug":"kejriwal-vibhav-do-not-need-z-plus-security-bjp-noida-news-c-340-1-del1011-77471-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल-विभव को जेड प्लस सुरक्षा की जरूरत नहीं : भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल-विभव को जेड प्लस सुरक्षा की जरूरत नहीं : भाजपा
विज्ञापन
बिट्टू ने कहा- राघव चड्ढा ने शादी में पंजाब पुलिस के जवानों का इस्तेमाल वेटर के लिए किया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में आप को घेरा। भाजपा नेताओं ने कहा कि केजरीवाल व सहयोगी विभव कुमार को जेड प्लस सुरक्षा की कोई जरूरत नहीं है। जो व्यक्ति अपने घर पर महिला सांसद को बुलाकर पिटाई करवा सकता है, उसे इतनी सुरक्षा क्यों दी गई है?
बिट्टू ने कहा कि आप सांसद राघव चड्ढा ने अपनी शादी में पंजाब पुलिस के जवानों का इस्तेमाल वेटर व निजी अतिथियों का स्वागत करने के लिए किया था। जवानों से गाड़ियों के गेट खुलवाने और बुके भिजवाने जैसे काम करवाना न केवल पंजाब पुलिस, बल्कि पूरे पंजाबी समाज का अपमान है। केजरीवाल चुनाव के दौरान अपने ऊपर हमले की नौटंकी कर सकते हैं। वे खुद पर हमला करवाकर भाजपा पर आरोप लगाने की तैयारी कर रहे हैं। बिट्टू ने केजरीवाल पर अपने एफिडेविट में किए वादों को न निभाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहले बंगला, गाड़ी और सुरक्षा न लेने की बात करने वाले केजरीवाल अब जेड प्लस सुरक्षा का आनंद ले रहे हैं। वहीं, गणतंत्र दिवस पर पंजाब की झांकी शामिल होने पर उन्होंने आप की चुप्पी पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि जब झांकी शामिल नहीं होती थी, तो केजरीवाल और भगवंत मान केंद्र सरकार को कोसते थे। अब जब झांकी शामिल हो रही है, तो वे धन्यवाद तक नहीं कह रहे।