{"_id":"6793ae8a777c91934104a8b0","slug":"kejriwal-and-aaps-attitude-is-completely-anti-women-anurag-thakur-noida-news-c-340-1-del1011-77478-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल व आप का रवैया पूरी तरह महिला विरोधी : अनुराग ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल व आप का रवैया पूरी तरह महिला विरोधी : अनुराग ठाकुर
विज्ञापन
कहा - पंजाब की महिलाओं से 1000 रुपये देने का वादा करके मुकरे
स्वाति को घर बुलाकर पिटवाना और अभद्र टिप्पणी करवाना इस बात का प्रमाण
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भाजपा के स्टार प्रचारक व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगोलपुरी, नई दिल्ली और द्वारका विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं कर आप व पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखे हमले बोले। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार महिलाओं का अपमान और उनके साथ अन्याय करने वाली बन गई है।
केजरीवाल और उनकी पार्टी का रवैया पूरी तरह महिला विरोधी है। उनकी सरकार में महिलाओं पर अत्याचार और अपमान आम बात हो गई है। स्वाति मालीवाल जैसी अपनी ही पार्टी की महिला सांसद को घर बुलाकर पिटवाना और अभद्र टिप्पणी करवाना इस बात का प्रमाण है। मुख्यमंत्री आतिशी को पोस्टरों और चुनावी अभियानों से गायब कर दिया गया है। यह दर्शाता है कि केजरीवाल महिलाओं को सशक्त करने के बजाय उन्हें दबाने में यकीन रखते हैं। उन्होंने छठ पूजा के दौरान यमुना में गंदे और झाग भरे पानी में महिलाओं के खड़े होने की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह केजरीवाल सरकार की संवेदनहीनता और प्रशासनिक विफलता का उदाहरण है। सोमनाथ भारती का जिक्र करते हुए कहा कि आप के नेता अपनी पत्नी के साथ हिंसा करते हैं और केजरीवाल चुप्पी साधे रहते हैं। पंजाब की महिलाओं से 1000 रुपये देने का वादा करके मुकर जाने और विरोध करने वाली महिलाओं को भाजपा का बताकर अपमान करने का कदम केजरीवाल के महिला विरोधी रवैये को और स्पष्ट करता है।
उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने बेटियों के लिए स्कूल तो नहीं खोले, लेकिन हर गली में शराब के ठेके जरूर खुलवा दिए। इससे घरेलू हिंसा और सामाजिक समस्याएं बढ़ीं। आप सरकार ने शराब और टैंकर माफिया को बढ़ावा देकर महिलाओं की रोजमर्रा की समस्याएं और बढ़ा दी हैं। केजरीवाल सरकार महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों पर हमला करती रही है। महिलाएं अब दिल्ली सरकार को माफ नहीं करेगी।