{"_id":"5c112372bdec22418e1ae3c3","slug":"kashmiri-missing-student-traced-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त के पास मुंबई चला गया था लापता कश्मीरी छात्र, स्विच ऑफ कर लिया था मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त के पास मुंबई चला गया था लापता कश्मीरी छात्र, स्विच ऑफ कर लिया था मोबाइल
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Wed, 12 Dec 2018 08:34 PM IST
विज्ञापन
asim hussain
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासना कोतवाली पुलिस ने जीएल बजाज कॉलेज के लापता छात्र को सर्विलांस की मदद से मुंबई से ढूंढ निकाला है। छात्र पढ़ाई के दबाव के चलते बिना बताए मुंबई में दोस्त के पास चला गया था और अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया था। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से उसका पता लगाया और वापस लाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
मूलरूप से कुपवाड़ा (जम्मू-कश्मीर) निवासी जीएल बजाज कॉलेज का बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र आसिम हुसैन डार संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। उसके परिजनों ने मंगलवार को कासना कोतवाली में तहरीर देकर ढूंढने की मांग की थी।
बताया जाता है कि आसिम को उपस्थिति कम होने के कारण सेमेस्टर परीक्षा देने से रोक दिया गया था। आसिम ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया था। इससे परिजनों को अनहोनी की आशंका हो रही थी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत मिलते ही उसे ढूंढने के प्रयास शुरू किए।
विज्ञापन
मुंबई में आसिम की लोकेशन मिलने पर पुलिस की एक टीम मुंबई रवाना हुई और बुधवार सुबह उसे वापस लाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बताया गया है कि परिजन आसिम को लेकर कुपवाड़ा स्थित घर लौट गए हैं।
कुक को फोन करने पर मिली लोकेशन
कासना कोतवाली प्रभारी रामफल सिंह ने बताया कि छात्र ने मंगलवार को अपना मोबाइल ऑन कर कुक को फोन किया था। इससे उसकी लोकेशन ट्रेस हो गई। पुलिस ने छात्र को कॉल कर उससे बात की। छात्र ने पढ़ाई के दबाव के चलते मुंबई में अपने दोस्त के यहां आने की जानकारी दी। पुलिस ने उसे मदद का आश्वासन दिया और टीम रवाना कर दी गई। परिजन बेटे से मिलकर काफी प्रसन्न हुए और पुलिस का शुक्रिया अदा किया। परिजनों ने आसिम को आगे ग्रेटर नोएडा में पढ़ाई कराने से इंकार किया है।