फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Junior Engineer deprived of service for three months

Noida News: अवर अभियंता को तीन माह के लिए सेवा से किया वंचित

Fri, 29 Dec 2023 01:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Junior Engineer deprived of service for three months
अवर अभियंता को तीन माह के लिए सेवा से किया वंचित
विज्ञापन


कार्य में लापरवाही बरतने पर सीईओ ने वरिष्ठ प्रबंधक और प्रबंधक को दी प्रतिकूल प्रविष्टि
लोकेश एम. ने बृहस्पतिवार को वर्क सर्किल-तीन के अंतर्गत कुछ क्षेत्रों का निरीक्षण किया


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम. ने बृहस्पतिवार को वर्क सर्किल-तीन के अंतर्गत कुछ क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्य में लापरवाही मिलने पर फील्ड सुपरवाइजर को छह माह और अवर अभियंता वीरेंद्र सिंह को तीन माह के लिए सेवा से वंचित कर दिया। इसके अलावा प्रबंधक प्रभांबू प्रसाद सिंह और वरिष्ठ प्रबंधक कपिल सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि दी।
निरीक्षण के दौरान सीईओ ने सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन के नीचे सीवर ओवरफ्लो पर नाराजगी जाहिर की। उक्त स्थल का उप महाप्रबंधक (जल) ने जलखंड-तृतीय के वरिष्ठ प्रबंधक के साथ निरीक्षण किया। कार्य में लापरवाही मिलने पर फील्ड सुपरवाइजर के अलावा अवर अभियंता वीरेंद्र सिंह को 6 माह और तीन माह के लिए सेवा से वंचित कर दिया गया। वहीं, प्रबंधक प्रभांबू प्रसाद सिंह और वरिष्ठ प्रबंधक कपिल सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई।
विज्ञापन

---
अवैध टैक्सी स्टैंड को हटवाने के निर्देश
सेक्टर-51 से 52 होशियारपुर की तरफ जाने वाले मार्ग पर कई अवैध टैक्सी स्टैंड चल रहे हैं, इससे यातायात अवरूद्ध हो रहा है और जाम की स्थिति बन रही है। ऐसे में सीईओ ने कार्यों के प्रति उदासीनता के लिए क्षेत्र के वर्क सर्किल के वरिष्ठ प्रबंधक को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। डीजीएम (सिविल) को पुलिस विभाग की मदद से अवैध टैक्सी स्टैंड को हटवाने के निर्देश दिए। साथ ही टैक्सी स्टैंड का संचालन रोकने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---


हीरा स्वीट्स पर पांच लाख का जुर्माना
रेस्तरां से उत्सर्जित अवशिष्ट का निस्तारण बेहतर ढंग से नहीं करने पर प्राधिकरण ने हीरा स्वीट्स पर पांच लाख का जुर्माना लगाया। इसके अलावा सेक्टर-71 अंडरपास से सेक्टर-51 की तरफ बने फुटपाथ की स्थिति खराब मिली। सेंट्रल वर्ज का जगह-जगह से पेंट उखड़ा मिला। सीईओ ने तुरंत इसकी मरम्मत और पेंटिंग कराने को कहा।

999
फील्ड सुपरवाइजर और अवर अभियंता को सेवा से किया वंचित



नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ने की दंडात्मक कार्रवाई



फील्ड सुपरवाइजर और अवर अभियंता को छह और तीन माह के लिए किया सेवा से वंचित



निरीक्षण के दौरान सीवर ओवर फ्लो होने और अवैध टैक्सी स्टैंड की वजह से होने वाली परेशानी देख सीईओ हुए नाराज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed