फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   JP nadda said in etawah sp bsp do castes politics BJP worked on Sabka Sath Sabka Vikas Sakba Vishwas 

इटावा में बरसे जेपी नड्डा: बोले- सपा-बसपा ने की जातिगत राजनीति, भाजपा ने सबका साथ, सबका विकास पर किया काम

Sat, 29 Jan 2022 05:02 PM IST
सुशील कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: सुशील कुमार Updated Sat, 29 Jan 2022 05:02 PM IST
सार

जेपी नड्डा ने कहा कि कई लोगों ने खुद को किसान नेता के रूप में पेश करने की कोशिश की, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों के कल्याण के लिए जो किया, वह कोई नहीं कर सका।

विज्ञापन
JP nadda said in etawah sp bsp do castes politics BJP worked on Sabka Sath Sabka Vikas Sakba Vishwas 
जेपी नड्डा। - फोटो : ट्विटर एएनआई

विस्तार

समाजवादी पार्टी के गढ़ इटावा में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जमकर बरसे। साथ ही बसपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा ने अपने शासन काल में जातिगत राजनीति की है। भाजपा सरकार ने सीएम योगी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धांत पर काम किया है। बीते पांच साल में यूपी में विकास की रफ्तार काफी बढ़ी है। 

विज्ञापन




जेपी नड्डा ने कहा कि कई लोगों ने खुद को किसान नेता के रूप में पेश करने की कोशिश की, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों के कल्याण के लिए जो किया, वह कोई नहीं कर सका। भारत का कृषि बजट 22000 करोड़ रुपये प्रति वर्ष (2014) से बढ़ाकर 1.23 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है। 
विज्ञापन


शाहजहांपुर में ओबीसी-एससी संगठित मोर्चा के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को ज्ञापन दिया। उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग में 6800 अभ्यर्थियों की नियुक्ति किए जाने की मांग की। ज्ञापन में कहा कि 69 हजार शिक्षक भर्ती में सहायक अध्यापक पद के लिए आरक्षित परिवार के 6800 अभ्यर्थियों की चयन लिस्ट दे दी गई, पर अभी तक नियुक्ति प्रदान नहीं की गई। भाजपा कार्यालय पर भारी पुलिस फोर्स तैनात होने के बाद भी अभ्यर्थी जेपी नड्डा तक पहुंच गए। ज्ञापन के बाद अभ्यर्थियों ने कार्यालय के बाहर प्रदर्शन भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed