{"_id":"64bf6cdd0d8faaa26807e369","slug":"jims-senior-residents-doctor-commits-suicide-in-greater-noida-aftar-troubled-by-canada-girlfriend-2023-07-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: कनाडा की गर्लफ्रेंड से परेशान हो जिम्स के डॉक्टर ने की खुदकुशी, जान देने से पहले मां से फोन पर कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कनाडा की गर्लफ्रेंड से परेशान हो जिम्स के डॉक्टर ने की खुदकुशी, जान देने से पहले मां से फोन पर कही ये बात
Tue, 25 Jul 2023 12:53 PM IST
शाहरुख खान
जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 25 Jul 2023 12:53 PM IST
सार
कनाडा की गर्लफ्रेंड से परेशान होकर ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में सीनियर रेजिडेंट्स डॉक्टर अंकित ने खुदकुशी कर ली। जान देने से पहले डॉक्टर ने अपनी मां को कॉल कर उत्पीड़न की कहानी सुनाई थी। अब डॉक्टर की मां ने गर्लफ्रेंड, उसकी गाजियाबाद निवासी मां और अन्य परिजन पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में सीनियर रेजिडेंट्स डॉक्टर अंकित ने कनाडा में रहने वाली अपनी गर्लफ्रेंड से परेशान होकर खुदकुशी कर ली। घटना 23 मई 2023 की है, लेकिन इस मामले में डॉक्टर अंकित की मां नमिता चतुर्वेदी ने अब ईकोटेक-1 थाने में केस दर्ज कराया है।
दर्ज एफआईआर में कनाडा की रहने वाली गर्लफ्रेंड और गाजियाबाद निवासी उसकी मां एवं अन्य परिजन को नामजद कराया गया है। पुलिस ने सभी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
जानकारी के अनुसार, लखनऊ के विजय खंड लोहिया नगर गोमती नगर की रहने वाली नमिता चतुर्वेदी ने ईकोटेक वन थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि उनका बेटा डॉक्टर अंकित जिम्स में रेडियोलॉजिस्ट पद पर तैनात था। अंकित की कनाडा में रहने वाली आक्क्षी मल्होत्रा से लंबे समय से दोस्ती थी। लेकिन दोनों के संबंध से उनके घर वाले खुश नहीं थे।
विज्ञापन
नमिता का कहना है कि 23 मई को उनके बेटे डॉक्टर अंकित का उनके पास फोन आया था। अंकित काफी परेशान और दुखी था। अंकित ने उन्हें बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड आक्क्षी, उसकी मां और अन्य परिजन उसे काफी परेशान करते हैं। जान से मारने की धमकी देते हैं।

डॉ. अंकित ने यह भी कहा कि इनसे परेशान होकर वह जान दे रहा है। इसके बाद अंकित ने जीबीयू हॉस्टल में फांसी लगाकर जान दे दी। नमिता ने बताया कि बेटे की मौत के बाद से वह काफी दुखी परेशान थी और क्रिया कर्म आदि में व्यस्त थीं।
इसके चलते वह पुलिस को शिकायत नहीं दे सकीं। इसलिए उन्होंने अब थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। ईकोटेक वन थाना प्रभारी अनुज कुमार का कहना है कि इस मामले में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
डॉक्टर अंकित के कनाडा में रहने वाली आक्क्षी से 10 साल से अधिक से प्रेम संबंध थे। वह कनाडा में डेंटिस्ट हैं और उन्हें वहां की नागरिकता भी मिल गई है। डेंटिस्ट ने जानकारी दी है कि डॉक्टर अंकित के किसी अन्य युवती से भी निकटता थी।