फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Jewellery snached from woman

सो रही महिला से कुंडल छीनकर फरार

Wed, 02 Sep 2020 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Jewellery snached from woman
नगीना। हवन नगर गांव में मंगलवार देर रात तीन बदमाश एक घर में घुस गए और सो रही महिला के मुंह में कपड़ा डालकर उसके गले से सोने की हसली और कानों से कुंडल छीनकर ले गए। महिला के पति मन्नान ने कुछ दूरी तक भागकर बदमाशों का पीछा किया, जिनके साथ मारपीट की गई। आरोपियों ने उनके पति पर सरिये से पैर पर हमला किया जिससे वह घायल हो गए। तीनों बदमाश गाड़ी में बैठकर पिनगवां की तरफ भाग गए। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को ढूंढने का प्रयास किया। नगीना पुलिस थाना प्रभारी रमेश चंद ने बताया कि घटना की जानकारी मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर गई। मामले की लिखित शिकायत संबंधित परिवार की तरफ से नहीं मिली है। शिकायत मिलते ही केस दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed