फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Jeweler took Rs 53 lakh and gave fake gold

Noida: जूलर ने 53 लाख रुपये लेकर दे दिया नकली सोना, पुलिस में मामला दर्ज

Tue, 06 Jun 2023 03:19 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 06 Jun 2023 03:19 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक दादरी निवासी देवेंद्र कुमार ने पुलिस से शिकायत की है कि उसके पड़ोस में रहने वाले मनोज वर्मा की भंगेल में जूलरी की दुकान है।

विज्ञापन
Jeweler took Rs 53 lakh and gave fake gold
फाइल फोटो - फोटो : istock

विस्तार

जूलर भाइयों ने एक शख्स से 53 लाख रुपये लेकर उसे नकली सोना दे दिया। जब सोने की जूलरी को पीड़ित की बेटी के ससुराल वाले गिरवी रखने गए तब इसकी जानकारी मिली। मामले में पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली फेज टू पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक दादरी निवासी देवेंद्र कुमार ने पुलिस से शिकायत की है कि उसके पड़ोस में रहने वाले मनोज वर्मा की भंगेल में जूलरी की दुकान है। दुकान पर मनोज और उसका भाई आकाश बैठते हैं। देवेंद्र ने बेटी की शादी के लिए करीब 52.90 लाख की जूलरी खरीदी। शादी के कुछ समय बाद बेटी के ससुराल पक्ष को कुछ पैसों की जरूरत पड़ी तो जूलरी गिरवी रखने के लिए बैंक गए। वहां पता चला कि जूलरी नकली है। जूलर मनोज से संपर्क करने पर उसने गलती मान ली और समझौते की बात कही। आरोप है कि समझौते के दौरान पीड़ित पक्ष के साथ जूलर व अन्य लोगों ने मारपीट की और तेजाब फेंकने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed