फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Jewar Link Expressway to be ready in three years; construction agency finalized

Noida News: तीन साल में तैयार होगा जेवर लिंक एक्सप्रेसवे, निर्माण एजेंसी तय

Tue, 27 Oct 2026 08:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 08:47 PM IST
विज्ञापन
Jewar Link Expressway to be ready in three years; construction agency finalized
- गंगा एक्सप्रेसवे से नोएडा एयरपोर्ट तक सीधी कनेक्टिविटी देने के लिए बनेगा 74.3 किमी लंबा एक्सप्रेसवे
विज्ञापन

- कैबिनेट की मंजूरी के बाद निर्माण की राह आसान, 92 प्रतिशत जमीन खरीदी गई

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाले जेवर लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। प्रदेश सरकार ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक में परियोजना के दोनों पैकेजों के लिए निर्माण एजेंसी के चयन को मंजूरी दे दी। करीब 74.3 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे को तीन साल में तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बनने से नोएडा एयरपोर्ट से बुलंदशहर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अन्य क्षेत्रों तक पहुंचना आसान होगा।
एक्सप्रेसवे का निर्माण उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) मॉडल पर कराएगा। परियोजना को दो पैकेज में बांटा गया है। पहला पैकेज गौतमबुद्ध नगर के भाईपुर ब्रह्मनान से बुलंदशहर के बीचीछुआला तक 24.467 किलोमीटर लंबा होगा। दूसरा पैकेज बीचीछुआला से स्याना तक करीब 50 किलोमीटर का होगा। निर्माण पूरा होने के बाद पांच साल तक संबंधित एजेंसी एक्सप्रेसवे का अनुरक्षण भी करेगी।
विज्ञापन


92 प्रतिशत जमीन खरीदी गई : परियोजना के लिए यमुना प्राधिकरण को करीब 740 एकड़ जमीन खरीदनी है। प्राधिकरण के अनुसार, अब तक लगभग 92 प्रतिशत जमीन खरीदी जा चुकी है। शेष जमीन की खरीद में मकान बाधा बन रहे हैं। इन मकानों के मूल्यांकन के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से रिपोर्ट तैयार कराई गई है। मूल्यांकन के आधार पर मकानों को हटाने या स्थानांतरित करने के संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म सिटी के पास से शुरू होगा एक्सप्रेसवे :
जेवर लिंक एक्सप्रेसवे यमुना एक्सप्रेसवे के पास सेक्टर-21 की प्रस्तावित फिल्म सिटी के नजदीक से शुरू होकर बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र के पास गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा। इससे नोएडा एयरपोर्ट, यमुना एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे के बीच सीधा सड़क संपर्क विकसित होगा। यात्रियों के साथ मालवाहक वाहनों को भी आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

कैबिनेट ने मंगलवार को चार एक्सप्रेसवे परियोजनाओं के विकासकर्ताओं के चयन को मंजूरी दी। इनमें जेवर लिंक एक्सप्रेसवे के दोनों पैकेज, फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे के दो पैकेज, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाला लिंक एक्सप्रेसवे और झांसी लिंक एक्सप्रेसवे के दोनों पैकेज शामिल हैं। इन परियोजनाओं पर कुल करीब 17,542 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article