फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Jewar Airport Foundation Stone Laying DCP holds meeting with officials, preparations on war footing and strong security arrangements

जेवर एयरपोर्ट शिलान्यास: डीसीपी ने अधिकारियों के साथ की बैठक, युद्धस्तर पर तैयारियां और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Sun, 21 Nov 2021 04:57 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गौतमबुद्ध नगर
अमर उजाला ब्यूरो, गौतमबुद्ध नगर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 21 Nov 2021 04:57 PM IST
सार

जेवर एयरपोर्ट शिलान्यास की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। डीसीपी नोएडा जोन ने रविवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें सुरक्षा व्यवस्था व अन्य प्रबंधों के संबंध में निर्देश दिए। प्रोटोकॉल के तहत सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास करेंगे। 

विज्ञापन
Jewar Airport Foundation Stone Laying DCP holds meeting with officials, preparations on war footing and strong security arrangements
सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन करते डीसीपी नोएडा - फोटो : गौतमबुद्ध नगर पुलिस

विस्तार

जेवर एयरपोर्ट शिलान्यास की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। डीसीपी नोएडा जोन ने रविवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें सुरक्षा व्यवस्था व अन्य प्रबंधों के संबंध में निर्देश दिए। प्रोटोकॉल के तहत सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास करेंगे। 

विज्ञापन


कार्यक्रम में अलीगढ़ से निजी बसें लगाई जाएंगी
आरटीओ केडी सिंह गौर ने अलीगढ़ मंडल से 475 निजी बसें उपलब्ध कराने की जानकारी उच्चाधिकारियों को भेजी है। हालांकि, अभी तक बसें लगाने के स्पष्ट निर्देश नहीं आए हैं। आगरा के डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने आरटीओ केडी सिंह गौर से अलीगढ़ मंडल से उन बसों की सूचना मांगी है, जो जेवर एयरपोर्ट पर होने वाले कार्यक्रम के लिए उपलब्ध कराई जाएंगी। आरटीओ केडी सिंह गौर ने बताया कि अभी कार्यक्रम की जानकारी नहीं आई है। लेकिन बसों की उपलब्धता की जानकारी मांगी गई है। डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर को अलीगढ़ मंडल से 475 निजी बसों की उपलब्धता की सूचना भेज दी है।
विज्ञापन


राज्य विवि शिलान्यास कार्यक्रम का भुगतान शुरू
14 सितंबर को लोधा में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के शिलान्यास व डिफेंस कॉरिडोर अलीगढ़ नोड की प्रगति समीक्षा कार्यक्रम हुआ था। राज्य विवि का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इस कार्यक्रम में अलीगढ़ मंडल की 400 निजी बसों को लगाया गया था, जिनको कार्यक्रम के समय डीजल का भुगतान कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed