फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Jaynarayan team scored 144 runs in 25.4 overs, Shivpur all out for 123.

Noida News: जयनारायण टीम ने 25.4 ओवर में बनाए 144 रन, शिवपुर 123 पर ऑलआउट

Thu, 13 Nov 2025 01:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Jaynarayan team scored 144 runs in 25.4 overs, Shivpur all out for 123.
जिला स्तरीय अंडर 16 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे मैच में जयनारायण घोषाल क्रिकेट क्लब ने शिवपुर क्रिकेट एकेडमी को 21 रनों से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जय नारायण की टीम ने 144 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में शिवपुर टीम 123 रन पर ऑलआउट हो गई जबकि शिवपुर की टीम ने जय नारायण से 52 गेंदे ज्यादा खेलीं। बुधवार को स्वर्गीय पीएन सिंह यादव की स्मृति में डीएवी कॉलेज मैदान में हुए टूर्नामेंट में जयनारायण घोषाल टीम के भानुप्रताप सिंह ने ऑलराउंड प्रदर्शन कर 59 गेंदों में 39 रन बनाए और 7 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट भी लिए। इस प्रदर्शन से उनकी टीम को शानदार जीत मिली। भानुप्रताप मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन


कप्तान ने बनाए 45 रन
वाराणसी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में सनशाइन क्रिकेट एकेडमी की ओर से प्रतियोगिता कराई जा रही है। बुधवार को डीएवी मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जयनारायण घोषाल टीम ने 25.4 ओवर में 144 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की तरफ से सर्वाधिक 45 रन कप्तान करण सिंह और भानुप्रताप सिंह 39 रन ने बनाए। जवाब में खेलने उतरी शिवपुर की टीम 34. 2 ओवर में 123 रन पर ही ऑलआउट हो गई। शिवपुर की ओर से सबसे ज्यादा रन कप्तान मो. अहमद ने 40 और शिवम यादव ने 33 रन बनाए। संयोजन संदीप यादव और आशुतोष मौर्या ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed