{"_id":"69d88a71c365747e8309c82a","slug":"jaya-kishori-s-spiritual-session-at-galgotias-university-will-be-held-on-april-15-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaya Kishori Event: नोएडा में आज होगा जया किशोरी का आध्यात्मिक सत्र, QR कोड को स्कैन कर आप भी करें रजिस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaya Kishori Event: नोएडा में आज होगा जया किशोरी का आध्यात्मिक सत्र, QR कोड को स्कैन कर आप भी करें रजिस्टर
Wed, 15 Apr 2026 12:05 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, यमुना सिटी
अमर उजाला नेटवर्क, यमुना सिटी
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:05 AM IST
सार
अमर उजाला और गलगोटिया यूनिवर्सिटी की तरफ से होने वाला यह कार्यक्रम आस्था, ज्ञान और आत्मबल से भरपूर होगा। अमर उजाला के पाठक इस खबर में दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
विज्ञापन
जया किशोरी का आध्यात्मिक सत्र आज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी का आध्यात्मिक सत्र 15 अप्रैल को गौतमबुद्धनगर के यमुना सिटी में होने जा रहा है। इसमें वह 'जीवांजलि विचारों से बदलाव तक' विषय पर संबोधित करेंगी। इस विशेष सत्र का आयोजन गलगोटिया विश्वविद्यालय में दोपहर 2 बजे से होगा।
विज्ञापन
अमर उजाला और गलगोटिया यूनिवर्सिटी की तरफ से होने वाला यह कार्यक्रम आस्था, ज्ञान और आत्मबल से भरपूर होगा। जया किशोरी इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को अपनी प्रेरणादायी वाणी से सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते हुए खुशहाली भरा जीवन जीने के लिए प्रेरित करेंगी। इस दौरान जया किशोरी लोगों को जीवन की कठिनाइयों को दूर करने का उपाय बताएंगी। साथ ही तनाव दूर कर बेहतर जीवन जीने की कला भी बताएंगी। कार्यक्रम में सिर्फ आमंत्रण पास के जरिये ही प्रवेश मिलेगा। अमर उजाला के 100 भाग्यशाली पाठकों के पास क्यूआर कोड स्कैन कर एंट्री पास प्राप्त करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
100 विजेताओं का होगा चयन
अमर उजाला के पाठक इस खबर में दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन कराने वाले 100 भाग्यशाली विजेताओं का चयन लकी ड्रॉ के माध्यम से किया जाएगा जिन्हें कार्यक्रम का पास प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। विजेताओं को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एंट्री पास भेज दिए जाएंगे और उन्हें सूचित भी किया जाएगा।
