{"_id":"69289ef4f0ed8ca44b01b764","slug":"jammu-kashmir-news-na-news-c-202-1-udh1002-130049-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बसंतगढ़ के नेउआ मोड व बलोता चिगला मार्ग बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बसंतगढ़ के नेउआ मोड व बलोता चिगला मार्ग बदहाल
विज्ञापन
रामनगर । तहसील बसंतगढ़ के अंतर्गत पड़ते नेउआ मोड़ से बलोता चिगला मार्ग दलदल में तबदील हो गया है। इस मार्ग पर चलने वाले छोटे-बड़े सभी वाहन चालकों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
पैंथर्स पार्टी के युवा नेता पवन रासल ने मार्ग की दयनीय हालत में सुधार के लिए प्रशासन से मांग की है। ऐसा नहीं होने पर उग्र प्रदर्शन करने की भी चेतावनी दी है।
पैंथर पार्टी युवा नेता पवन रासल, बोधराज, कुलदीप सिंह, लेखराज, जनक राज, मुबारक सिंह, श्यामलाल, सुभाष चंद्र ने बताया कि मजोडी इलाके से कुछ दूरी पर नेउआ मोड़ पहुंचते हैं। वहां से 33 किलोमीटर मार्ग बलोता-चिगला गांव की तरफ बना है। इस मार्ग को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग ने 2015 में बनाया था। इस मार्ग पर तारकोल भी बिछाई गई थी। उस समय गांव में खुशी की लहर भी थी। उन्होंने बताया कि इस मार्ग के बीच तीन पंचायतें पड़ती हैं। चिगला बलोता, सियामेरी और चकाल। इन तीनों पंचायतो में पंद्रह हजार के करीब आबादी है, लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद ही मार्ग से तालकोल उखड़ना शुरू हो गया और मार्ग धीरे-धीरे खस्ताहाल हो गया। इसे ठीक करवाने के लिए कई बार विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया लेकिन कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
कोट
मार्ग की मरम्मत न होना चिंताजनक है। विभाग मार्ग की मरम्मत करवाने के लिए किसी बड़े हादसे के इंतजार में है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग मार्ग की मरम्मत करवाने के लिए जल्द संज्ञान लें और कार्य शुरू करवाए।
-पवन रासल, कार्यकर्ता पैंथर पार्टी
इस मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे होने की वजह से वाहन चालकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग जल्द मार्ग की मरम्मत करवाए।
-कुलदीप सिंह, स्थानीय ग्रामीण
तीन पंचायतो में 15000 के करीब ग्रामीणों को मार्ग का लाभ तो मिला, लेकिन पिछले नौ वर्षों से मार्ग की खराब दुर्दशा से हर कोई परेशान है । विभाग खस्ताहाल मार्ग की जल्द मरम्मत करे।
-बोध राज, स्थानीय ग्रामीण
कोट
पिछले दिनों हुई बारिश के कारण कोई भी मार्ग सही नहीं है। इस मार्ग पर पड़े गड्ढों को ठीक करवाने के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू करवा दी जाएगी ताकि वाहन चालकों सहित ग्रामीणों को परेशानी न हो सके।
-नीरज वर्मा, एईई पीएमजीएसवाई डुडू जोन