फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   jammu kashmir news

शिक्षा को सांप्रदायिक बनाना निंदनीय : आकाश वर्मा

Mon, 24 Nov 2025 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। शिक्षा को सांप्रदायिक नहीं बनाया जा सकता। जम्मू-कश्मीर को योग्यता, संतुलन और जिम्मेदार राजनीति की जरूरत है। तभी जम्मू-कश्मीर स्थिरता, सम्मान और साझा उद्देश्य के साथ प्रगति कर सकता है। श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा मेडिकल काॅलेज में छात्रों के प्रवेश को लेकर उपजे विवाद को लेकर यह बातें नेशनल कॉन्फ्रेंस के अतिरिक्त प्रवक्ता आकाश वर्मा ने कहीं।
विज्ञापन

आकाश ने कहा कि भाजपा नेताओं की तरफ से प्रवेश रद्द करने और मुस्लिम छात्रों को अन्य मेडिकल कॉलेजों में स्थानांतरित करने के बयान बेहद परेशान करने वाले और गैर-ज़िम्मेदाराना हैं। शैक्षणिक संस्थानों को सांप्रदायिक रंग देना अस्वीकार्य है और यह हमारे सांविधानिक मूल्यों की नींव के खिलाफ है। हमारी शिक्षा प्रणाली निष्पक्ष, समावेशी और पूरी तरह से योग्यता पर आधारित होनी चाहिए। किसी भी छात्र को कभी भी धर्म के आधार पर निशाना या भेदभाव महसूस नहीं होना चाहिए। योग्यता, पारदर्शिता और समान अवसर ही प्रवेश और शैक्षणिक निर्णयों के लिए एकमात्र मार्गदर्शक सिद्धांत होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed