{"_id":"691795419913e339450fbc02","slug":"jammu-and-katara-trains-going-to-ambala-na-news-c-56-1-hts1003-140286-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अंबाला तक जा रहीं जम्मू और कटड़ा जाने वाली ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अंबाला तक जा रहीं जम्मू और कटड़ा जाने वाली ट्रेनें
विज्ञापन
कठुआ-मधुपुर रेलवे सेक्शन पर ट्रैक मरम्मत कार्य के कारण उत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा कुछ ट्रेनों के रूट और संचालन में बदलाव किए गए हैं। मथुरा और अलीगढ़ मार्ग से जम्मू और कटड़ा जाने वाली कई ट्रेनें अस्थायी रूप से निरस्त या शॉर्ट-टर्मिनेट की गई हैं। अलीगढ़ स्टेशन पर ठहरने वाली जम्मू मेल फिलहाल जम्मू तक न जाकर केवल अंबाला तक ही चलाई जा रही है। यात्रियों को वहां से आगे के सफर के लिए दूसरी ट्रेनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। हाथरस जंक्शन से जम्मू के लिए केवल मुरी एक्सप्रेस ही नियमित रूप से संचालित हो रही है, यह ट्रेन अमृतसर होकर जम्मू जा रही है।
पीआरओ प्रयागराज अमित कुमार सिंह ने बताया कि मरम्मत कार्य पूरा होने तक संचालन इसी प्रकार जारी रहेगा। मथुरा स्टेशन से चलने वाली ट्रेनें भी प्रभावित हुई हैं। यहां से कटड़ा और जम्मू रूट की अनेक एक्सप्रेस एवं सुपरफास्ट ट्रेनों को शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया है, जिससे यात्रियों को मार्ग में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। अन्य सभी संबंधित ट्रेनों को या तो निरस्त कर दिया गया है या सीमित दूरी तक चलाया जा रहा है।
-- -- -- -- -