फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Jammed again at Jewar Toll of Yamuna Expressway

यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल पर फिर लगा जाम

Sun, 14 Nov 2021 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Jammed again at Jewar Toll of Yamuna Expressway
यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल प्लाजा पर जाम लगने से लगी वाहनों की लाइन। संवाद। - फोटो : Grnoida
जेवर। सप्ताहांत पर यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल प्लाजा पर वाहनों की संख्या बढ़ने से जाम लगने का सिलसिला जारी है। रविवार सुबह ग्रेनो से आगरा की तरफ जाने वाली लेन में वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी तो शाम को आगरा लौटने वाली लेन में वाहनों का दबाव बढ़ने से चालक जाम से जूझते रहे।
विज्ञापन

वाहन चालकों ने बताया कि आरामदायक सफर के चक्कर में यमुना एक्सप्रेसवे पर सप्ताहांत हो या फिर त्योहार और शादियों के मुहूर्त हमेशा जाम से जूझना पड़ता है। शनिवार की तरह रविवार सुबह भी जाम के हालात बने रहे। शाम को मथुरा, वृंदावन व आगरा से घूमकर आने वालों के साथ ही शादियों के कारण दिल्ली एनसीआर की तरफ जा रहे लोगों को जेवर टोल पर जाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

फास्टैग लेन में भी दिक्कत
यमुना एक्सप्रेसवे पर फास्टैग की सिर्फ दो लाइनों के कारण भी वाहन चालकों को टोल पार करने में इंतजार करना पड़ता है। इससे फास्टैग के बावजूद लोगों का समय बर्बाद होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादियों व आगरा की तरफ से शाम को लौटने वाले वाहनों के एक साथ टोल पर पहुंचने और ज्यादातर लोगों के फास्टैग लेन पर कतार लगाने से जेवर टोल प्लाजा संख्या बढ़ गई थी। फास्टैग या अन्य किसी तरह की परेशानी नहीं थी, लेकिन वाहनों के पीछे से लगातार आने से परेशानी हुई। - जेके शर्मा, टोल प्लाजा मैनेजर, जेवर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed