{"_id":"61c621fc218d7708837aaf6c","slug":"jalpura-will-become-a-smart-village-with-5-71-crores-noida-news-noi623254882","type":"story","status":"publish","title_hn":"5.71 करोड़ से जलपुरा बनेगा स्मार्ट विलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5.71 करोड़ से जलपुरा बनेगा स्मार्ट विलेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। जलपुरा गांव को भी स्मार्ट गांव बनाने के लिए प्राधिकरण ने तैयारी शुरू कर दी है। प्राधिकरण ने करीब 5.71 करोड़ रुपये के इस काम के एजेंसी चयन के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। साथ ही, वेंडर मार्केट सहित 43 अन्य कार्यों के लिए भी करीब 67.39 करोड़ रुपये के टेंडर जारी किए गए हैं। प्राधिकरण अपने अधीन 124 गांवों को विकसित कर रहा है।
पहले चरण में 14 गांवों को परियोजना में शामिल किया गया है। इनमें से अधिकांश गांवों के टेंडर निकाल दिए गए हैं। जलपुरा गांव का टेंडर भी अब निकाल दिया गया है। इसके टेंडर के लिए 23 दिसंबर से आवेदन शुरू हो गए हैं। 5 जनवरी तक आवेदन हो सकते हैं। 7 जनवरी को प्री-क्वालीफिकेशन बिड खुलेगी। महाप्रबंधक परियोजना एके अरोड़ा ने बताया कि इटैहरा में छह फीसदी आबादी भूखंडों के अवशेष कार्य, ओमीक्रॉन थ्री की आंतरिक सड़कों की री-सर्फेसिंग, डेल्टा वन, टू व थ्री की 60 मीटर रोड का अनुरक्षण, स्मार्ट गांव अमीनाबाद का विकास कार्य, सेक्टर बीटा वन, बीटा टू, अल्फा टू, डेल्टा टू व सेक्टर-36 में वेंडर मार्केट का निर्माण, सेक्टर गामा वन, बीटा वन व टू, सेक्टर-36 व सिग्मा वन का रखरखाव, सेक्टर अल्फा वन की कमर्शियल बेल्ट का अनुरक्षण कार्य, ग्राम धूममानिकपुर व पाली में श्मशान घाट के लिए कमरा, शेड, चबूतरा व इंटरलॉकिंग टाइल्स का कार्य, सफीपुर मोक्षधाम में सीएनजी शवदाह संयंत्र लगाने, पाली में प्ले ग्राउंड का विकास, बिसरख जलालपुर में बरात घर का मरम्मत आदि कार्य होने हैं। टेंडर के जरिये ठेकेदार का चयन कर शीघ्र काम शुरू कराने की कोशिश की जाएगी।