{"_id":"6ad3b1b9589d211e2108a61a","slug":"jai-shri-ram-resonated-at-ramlila-in-maharshi-nagar-noida-scene-of-burning-lanka-enthralled-audience-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा में महर्षि नगर की रामलीला में गूंजा जय श्रीराम, लंका दहन के दृश्य ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में महर्षि नगर की रामलीला में गूंजा जय श्रीराम, लंका दहन के दृश्य ने बांधा समां
Sat, 17 Oct 2026 11:07 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:07 PM IST
सार
नोएडा में शारदीय नवरात्र के मौके पर सेक्टर-110 महर्षि नगर में चल रहे दुर्गा पूजा एवं श्रीरामलीला महोत्सव में शुक्रवार को भक्ति, वीरता और धर्म की विजय के प्रसंगों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन
नोएडा में महर्षि नगर की रामलीला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नोएडा में शारदीय नवरात्र के मौके पर सेक्टर-110 महर्षि नगर में चल रहे दुर्गा पूजा एवं श्रीरामलीला महोत्सव में शुक्रवार को भक्ति, वीरता और धर्म की विजय के प्रसंगों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। रामलीला में शबरी उद्धार, राम-सुग्रीव मिलन, बाली वध, अक्षय कुमार वध, रावण-हनुमान संवाद और लंका दहन का प्रभावशाली मंचन किया गया। लंका दहन के दृश्य ने पूरे पंडाल में उत्साह भर दिया और परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।
विज्ञापन
कलाकारों ने शबरी के प्रेम और भक्ति, राम-सुग्रीव की मित्रता और बाली वध के जरिए धर्म-न्याय का संदेश दिया। रावण की सभा में हनुमान जी के निर्भीक संवाद और उनकी वीरता ने दर्शकों का दिल जीत लिया। महोत्सव में प्रतिदिन मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, वेद पाठ, भजन-कीर्तन, प्रवचन और आरती हो रही है। सुबह वैदिक अनुष्ठानों से लेकर शाम के भक्ति संगीत तक महर्षि नगर का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
आयोजकों के अनुसार महोत्सव का उद्देश्य भगवान श्रीराम के आदर्शों और सनातन परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाना है। रामलीला के जरिए नई पीढ़ी को सत्य, त्याग और मर्यादा की सीख दी जा रही है। इस मौके पर सांसद डॉ महेश शर्मा, महर्षि महेश योगी संस्थान के अध्यक्ष एवं महर्षि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति अजय प्रकाश श्रीवास्तव, राहुल भारद्वाज, राम श्रीवास्तव, लक्ष्मण श्रीवास्तव, केके श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव और महोत्सव संयोजक रामेंद्र सचान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन