{"_id":"61c8ce08153e1a503027ab93","slug":"it-worker-gave-his-life-by-hanging-in-the-separation-of-wife-noida-news-noi623565132","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के वियोग में आईटी कर्मी ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी के वियोग में आईटी कर्मी ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
मोहित ठाकुर की फाइल फोटो।
नोएडा। पत्नी के वियोग में आईटी कंपनी में काम करने वाले युवक ने सेक्टर-54 में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों ने शव पुलिस को सौंप दिया। युवक के परिजनों से पत्नी के पिता समेत कई लोगों के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दी है। आत्महत्या से पहले युवक ने इंस्टाग्राम पर एक सुसाइड नोट पोस्ट किया था। इसमें युवक ने पत्नी के परिजनों के अलावा सेक्टर-54 चौकी पर तैनात एक दरोगा पर भी उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर ससुर समेत तीन लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है।
मूलत: अलीगढ़ निवासी सतेंद्र पाल सिंह जल निगम में तैनात हैं। वह सेक्टर-54 में सपरिवार रहते हैं। सेक्टर-24 कोतवाली में दी शिकायत में कहा है कि बेटे मोहित ठाकुर (24) ने गिझौड़ निवासी गैर समुदाय की युवती से शादी की थी। युवती बालिग थी और आईटी कंपनी में काम करती थी। वहीं पर दोनों की मुलाकात हुई थी। शादी के बाद दोनों जयपुर चले गए थे। वहां से आने के बाद युवती के परिजन जबरन उसे अपने साथ ले गए। मोहित पत्नी को घर लाने के लिए कई बार पुलिस के पास गया। ससुराल पक्ष के लोगों को कॉल कर भेजने की गुहार लगाता रहा। आरोप है कि बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई।
आरोप है कि सेक्टर-54 में तैनात एक दरोगा से पत्नी को लाने में मदद के लिए गुहार लगाई थी। इस पर दारोगा ने भी उसे भूल जाने की बात कहते हुए धमकी दी थी। उन दोनों की वजह से वह मानसिक रूप से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने दरोगा समेत सुसराल पक्ष के तीन लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
शिकायत का संज्ञान लेती पुलिस तो बच जाती जान
मोहित ने गिझौड़ में रहने वाली युवती से प्रेम विवाह किया था। युवती दूसरे समुदाय से थी। परिजनों के मुताबिक मोहित बहुत प्यार करता था। परिजनों का आरोप है कि सेक्टर-54 चौकी पर तैनात दरोगा समय पर सही कार्रवाई करते तो युवक की जान बच सकती थी।
इंस्टाग्राम पर दोस्तों को मिला मौत का कारण का पता
मोहित ने शनिवार रात को सेक्टर-54 में जाकर पेड़ से लटकर आत्महत्या कर ली थी। सुबह करीब 11 बजे घटना की जानकारी परिजनों को मिली। उसके दोस्तों ने देखा की मोहित के इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक प्रार्थनापत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए लिखा गया था। इसमें युवक ने दारोगा पर अपने समुदाय का सहयोग करने का आरोप भी लगाया है। युवक ने अपनी मौत के लिए ससुर, सास,चचिया सुसर और दारोगा को जिम्मेदार ठहराते हुए सीएम से कठोर कार्रवाई की मांग की है।
पिता की तहरीर पर युवक के ससुरालियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। दरोगा पर लगे आरोप की जांच शुरू हो गई है। युवक ने आत्महत्या की है। यह बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साबित हो चुकी है।- रणविजय सिंह, एडीसीपी नोएडा जोन।