फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   It took 18 hours for the power to return...

Noida News: बिजली आने में लग गए 18 घंटे...

Fri, 10 Jul 2026 09:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 09:05 PM IST
विज्ञापन
It took 18 hours for the power to return...
नोएडा। बारिश के कारण ठप हुई बिजली आपूर्ति कई सेक्टरों में बहाल होने में 18 घंटे लग गए। कुछ सेक्टरों में बृहस्पतिवार देर रात बिजली सुचारू हो सकी जबकि कुछ में शुक्रवार को भी समस्या बनी रही। बारिश की वजह से सात ट्रांसफार्मर खराब हो गए जिनको दुरुस्त कराया गया। बिजलीघरों मेंं पानी भर जाने से उपकरण ठप पड़ गए।
विज्ञापन

बिजली निगम के अनुसार बारिश का पानी कई 11 केवी बिजलीघरों और विद्युत उपकरणों तक पहुंच गया। सुरक्षा की दृष्टि से कई फीडरों की आपूर्ति बंद करनी पड़ी। पानी निकलने के बाद भी उपकरणों की जांच और मरम्मत में काफी समय लगा।
विज्ञापन

सबसे अधिक परेशानी सेक्टर-31, 34, 50, 62बी, 84, 99, 108, 116, 117, 122, सर्फाबाद, गढ़ी चौखंडी, बरौला समेत कई इलाकों में रही। इन क्षेत्रों में लोगों को 15 से 20 घंटे तक बिजली नहीं मिली। कई जगह बीच-बीच में कुछ देर के लिए आपूर्ति शुरू हुई, लेकिन ट्रिपिंग के कारण फिर बंद हो गई। बिजली गुल होने से पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई। मोबाइल फोन चार्ज करने तक की समस्या खड़ी हो गई। रातभर लोग गर्मी और मच्छरों से परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता तकनीकी विवेक कुमार ने बताया पानी भरने से कई उपकरणों में तकनीकी खराबी आ गई थी। पानी भर जाने के चलते कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए आपूर्ति बंद की गई थी। पानी उतरने के बाद टीम ने काम शुरू करके बृहस्पतिवार को ही आपूर्ति बहाल कर दी थी। जिन इलाकों से शिकायतें प्राप्त हो रही हैं उन्हें भी अटेेंड किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed