{"_id":"6a6b6b67703220f0520fd576","slug":"issues-concerning-entrepreneurs-will-now-be-addressed-through-a-session-at-the-authority-grnoida-news-c-23-1-lko1064-101762-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: उद्यमियों के मुद्दे पर अब प्राधिकरण में होंगे सवाल-जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: उद्यमियों के मुद्दे पर अब प्राधिकरण में होंगे सवाल-जवाब
विज्ञापन
-प्रशासन स्तर पर होने वाली उद्योग बंधु की बैठक में नहीं निकल रहा समस्याओं का समाधान
- बैठक में पहुंचते प्राधिकरण के अफसर, इस कारण प्राधिकरण में सीईओ की मौजूदगी में होगी बैठक
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन अब उद्योग बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट में नहीं, प्राधिकरण के कार्यालय मुख्य कार्यपालक अधिकारी की मौजूदगी होगी। इससे उद्यमियों की समस्याओं का समाधान हो सकेगा। सबसे पहली बैठक नोएडा प्राधिकरण में होगी और उसमें नोएडा क्षेत्र के ही उद्यमी शामिल होंगे। जिलाधिकारी उद्यमियों को लेकर प्राधिकरण जाएंगी।
जिलास्तर पर प्रशासन हर माह उद्योग बंधु की बैठक करता है जिसमें उद्यमियों की समस्याएं सुनी जाती हैं। उनका संबंधित विभाग से निस्तारण कराया जाता है। बैठक में उद्यमियों से जुड़े सभी विभागों को बुलाया जाता है। कलेक्ट्रेट में होने वाली बैठक में प्रशासन के सभी विभाग शामिल होते है लेकिन प्राधिकरण के सक्षम अधिकारी गायब रहते हैं।
पिछले लंबे समय से प्राधिकरण के अधिकारी इस महत्वपूर्ण बैठक से नदारद हैं जबकि उद्यमियों की ज्यादातर समस्याएं प्राधिकरण से जुड़ी हैं। बार-बार पत्राचार करने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। इस कारण अब प्रशासन ने उद्योग बंधु की बैठक प्राधिकरण कार्यालयों में करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
अफसरों ने बताया कि नोएडा क्षेत्र के उद्यमियों की बैठक वहां के प्राधिकरण में होगी। इसी तरह ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण में बैठक होंगी। उनमें संबंधित प्राधिकरण क्षेत्र के उद्यमी और उद्यमी संगठनों को बुलाया जाएगा।
अफसरों ने बताया कि प्राधिकरण के सीईओ की मौजूदगी में बैठक होंगी। जिसमें सभी सर्किल व विभाग के अफसरों को भी बुलाया जाएगा। इस संबंध में तीनों प्राधिकरण के सीईओ ने सहमति दी है। इसी क्रम में पहली बैठक नोएडा प्राधिकरण में होगी।
पहले भी बन चुकी है व्यवस्था
प्रशासन ने इससे पहले भी एक बार पहल शुरू की थी। तब केवल एक बैठक ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में हो सकी थी लेकिन वह भी सफल नहीं हो सकी। उसमें सीईओ के नहीं रहने के कारण अन्य अधिकारियों ने भी दूरी बना ली थी। अब डीएम ने तीनों सीईओ के कार्यालय में ही बैठक करने का फैसला लिया है। इस पर तीनों सीईओ ने सहमति भी दी है।
-- -- -- -- -- -- -
वर्जन
कलेक्ट्रेट में होने वाल उद्योग बंधु की बैठक का परिणाम सकारात्मक नहीं निकल रहा था। इस कारण अब तीनों प्राधिकरण के कार्यालय में उद्यमियों की बैठक होगी। तीनों सीईओ की सहमति के बाद बैठकों का स्थान बदलने का फैसला लिया गया है ताकि उद्यमियों की समस्याओं का समाधान हो सके। -मेधा रूपम, जिलाधिकारी