फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Is it necessary to beat the husband to file a report?

रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए क्या पति से पिटना जरूरी है

Mon, 30 Aug 2021 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Is it necessary to beat the husband to file a report?
नोएडा। कमिश्नरेट पुलिस इन दिनों अनचाहे ट्वीट से परेशान है। कई ट्वीट ऐसे होते हैं जिनका कोई आधार नहीं होता है, लेकिन जब वह सीएम और डीजीपी आदि आला अधिकारियों को टैग किए जाते हैं तो पुलिस परेशान हो जाती है। घंटों की छानबीन के बाद मामला कुछ और ही निकलता है। ऐसा ही एक मामला रविवार को सामने आया। महिला थाने में सोसाइटी विवाद की शिकायत लेकर पहुंची महिला से जब पुलिसकर्मियों ने कहा कि ऐसे मामले यहां दर्ज नहीं होते हैं तो वह नाराज हो गई। इसके बाद महिला ने एक ट्वीट किया, जिसमें लिखा कि रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए क्या पति से पिटना जरूरी है। अब पुलिस मामले के निपटारे में लगी है।
विज्ञापन

सेक्टर-100 स्थित एक सोसाइटी निवासी महिला का किसी से विवाद चल रहा है। रविवार को वह रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सेक्टर-39 महिला थाने पहुंची। वहां पर थाना प्रभारी और अन्य कर्मचारियों ने कहा कि यहां पर केवल महिलाओं से संबंधित अपराध के मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाती है। यदि उनका इस तरह का प्रकरण है तो यहां पर शिकायत लिखाई जा सकती है। कोई और मामला है तो सेक्टर-39 कोतवाली में दर्ज कराया जा सकता है।
विज्ञापन

इस पर महिला बिफर गई और उन्होंने एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा था कि क्या महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पहले पति से पिटना जरूरी है। ट्वीट की जानकारी होने पर पुलिस अधिकारी काफी समय तक परेशान रहे। महिला का नंबर लेने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। बाद में महिला थाना पुलिस के माध्यम से अफसरों को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने राहत की सांस ली। एसीपी प्रथम अंकिता शर्मा ने बताया कि महिला से ट्विटर पर ही संपर्क हुआ है। यदि उनको कोई समस्या है तो वह ऑफिस आकर मिल सकती हैं। उनकी पूरी सहायता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed