फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   IPRCL will submit report on pod taxi in Yamuna authority

Noida News: यमुना प्राधिकरण में पॉड टैक्सी पर रिपोर्ट पेश करेगी आईपीआरसीएल

Tue, 02 May 2023 10:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 10:20 PM IST
विज्ञापन
IPRCL will submit report on pod taxi in Yamuna authority
यमुना प्राधिकरण में पॉड टैक्सी पर रिपोर्ट पेश करेगी आईपीआरसीएल
विज्ञापन

- जापान, कोरिया और लंदन की पॉड टैक्सी परियोजना के अध्ययन का काम हुआ पूरा


माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। जेवर एयरपोर्ट से फिल्म सिटी और औद्योगिक सेक्टरों के लिए प्रस्तावित पॉड टैक्सी परियोजना पर यमुना प्राधिकरण में इंडियन पोर्ट रेल एंड रोपवे कारपोरेशन लिमिटेड (आईआरपीसीएल) के साथ बुधवार को बैठक होगी। इसमें जापान, कोरिया और लंदन में चल रही पॉड टैक्सी की अध्ययन रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी। उसके बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।

दरअसल, यमुना प्राधिकरण की ओर से फिल्म सिटी और जेवर एयरपोर्ट के बीच पॉड टैक्सी परियोजना प्रस्तावित है। इसके लिए प्राधिकरण ने डीपीआर भी तैयार कराई थी। इसकी डीपीआर केंद्र सरकार की कंपनी इंडियन पोर्ट रेल एंड रोपवे कारपोरेशन लिमिटेड से बनवाई गई है। इसे प्राधिकरण के बोर्ड ने पास कर दिया है। अब फिल्म सिटी और एयरपोर्ट के अलावा यमुना प्राधिकरण के औद्योगिक क्षेत्र भी पॉड टैक्सी से 12 स्टेशन के माध्यम से जुडेंगे।
विज्ञापन

इसमें सेक्टर 29, हैंडीक्राफ्ट पार्क, एमएसएमई पार्क, अपैरल पार्क, सेक्टर 32, सेक्टर 33, टॉय पार्क व सेक्टर-21 आदि स्टेशन होंगे। इस कॉरिडोर की लंबाई 14.6 किलोमीटर होगी और निर्माण पर 641.53 करोड़ रुपये खर्च होंगे। परियोजना को जब शासन में कैबिनेट बैठक में रखा तो ऐसे देशों का अध्ययन करने का निर्देश दिया गया, जहां पर यह यह चल रही है। अब डीपीआर बनने वाली कंपनी ने लंदन, कोरिया और जापान का अध्ययन कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed