{"_id":"661a841d1e277c54ba0de938","slug":"ip-university-signs-agreement-with-russian-technical-university-noida-news-c-340-1-del1011-45371-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आईपी यूनिवर्सिटी ने रशियन टेक्निकल यूनिवर्सिटी के साथ किया करार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आईपी यूनिवर्सिटी ने रशियन टेक्निकल यूनिवर्सिटी के साथ किया करार
विज्ञापन
-शोध एवं शिक्षण के कार्यक्रमों पर संयुक्त रूप से काम करेंगे दोनों विश्वविद्यालय अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (आईपीयू) ने रशियन यूनिवर्सिटी यूरी गैगरीन स्टेट टेक्निकल यूनिवर्सिटी ऑफ सरतोव के साथ एक समझौता किया है। शनिवार को इस समझौता ज्ञापन पर आईपी यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डॉ. कमल पाठक और रशियन टेक्निकल यूनिवर्सिटी की उप रेक्टर ततियाना कैसेवा ने हस्ताक्षर किए। इस करार के तहत दोनों यूनिवर्सिटी छात्र, शोधार्थी और संकाय सदस्यों के लिए शोध एवं शिक्षण के विभिन्न कार्यक्रमों पर संयुक्त रूप से काम करेंगी।
आईपी यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डॉ. कमल पाठन ने बताया कि दोनों यूनिवर्सिटी साथ मिलकर छात्रों के प्रशिक्षण, इंर्टनशिप, प्लेसमेंट में भी संयुक्त रूप एक दूसरे की मदद करेंगी। आईसीटी, बिजनेस और स्किल उन्नयन से जुड़ी शोध परियोजनाओं, ऑनलाइन कोर्स डिजाइन इत्यादि पर भी काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आईपीयू ने अब तक 18 अंतरराष्ट्रीय शिक्षण संस्थानों से एमओयू कर रखा है। आईपीयू के विदेशी मामलों के निदेशालय की निदेशक प्रो. विजिता सिंह अग्रवाल ने बताया कि इस करार का मकसद दोनों देशों के बीच अकादमिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है। इससे दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंध भी मजबूत बनेंगे। इस मौके पर रशियन प्रतिनिधिमंडल ने यूनिवर्सिटी के द्वारका कैंपस में स्थित अटल इनक्यूबेशन सेंटर और आइडिया लैब को भी देखा।