फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Investigation started in the case of elderly death, wife and son admitted

बुजुर्ग की मौत के मामले में जांच शुरू, पत्नी-बेटा भर्ती

Wed, 14 Apr 2021 12:59 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Investigation started in the case of elderly death, wife and son admitted
नोएडा। सेक्टर-74 आम्रपाली सिलिकॉन में कोरोना से जान गंवाने वाले बुजुर्ग की मौत मामले में जांच शुरू हो गई है। पीड़ित परिवार के 6 सदस्य कोरोना से पीड़ित हैं। मंगलवार सुबह बुजुर्ग के बेटे और पत्नी को इलाज के लिए शारदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार को होम आइसोलेशन में बुजुर्ग की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

परिवार का आरोप है कि विभिन्न हेल्पलाइन पर कॉल करने के बाद भी इलाज की कोई सुविधा नहीं मिली थी। साथ ही, मौत के करीब 9 घंटे तक अंतिम संस्कार के लिए कोई मदद नहीं मिली थी। मामले में होम आइसोलेशन का सुझाव देने वाले निजी अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर के खिलाफ जांच बैठाई गई है। परिजनों का कहना है कि बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए कंट्रोल रूम, एंबुलेंस और स्वास्थ्य विभाग से संपर्क किया गया तो बेड खाली न होने की बात कहकर मदद से मना कर दिया गया था।
विज्ञापन

दोपहर डेढ़ बजे बुजुर्ग की घर पर ही मौत हो गई। जब परिजनों ने अंतिम संस्कार के लिए कंट्रोल रूम और अन्य विभागों से मदद मांगी तो भी कोई सहायता नहीं मिली थी। परिजनों को रात में कहा गया कि अब अंतिम संस्कार नहीं हो सकता है, कल होगा। कहीं से मदद नहीं मिलने पर बेटे ने पिता के शव के पास बैठकर 36 सेकेंड का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन हरकत में आया। रात 10 बजे के बाद सेक्टर-94 स्थित अंतिम निवास में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुजुर्ग का कोविड की गाइडलाइन के तहत अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed