फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Investigation of development works of Panchayats started

पंचायतों के विकास कार्यों की जांच शुरू

Thu, 08 Apr 2021 11:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Investigation of development works of Panchayats started
पुन्हाना। ग्राम पंचायतों द्वारा कराए गए विकास कार्यों की सरकार ने अब जांच शुरू कर दी है। क्वॉलिटी कंट्रोल टीम ने नूंह जिले के खंड तावडू़ के गांव चहालका, बेरी, जलालपुर सोहना, बावला, पिनगवां खंड के गांव झारपुड़ी, गंगवानी, मानौता, अकबरपुर, नगीना खंड के गांव उमरी, सांटावाड़ी, कंसाली, पुन्हाना खंड के सीहरी सींहगलहेडी, फिरोजपुर झिरका खंड के नसीरबार व बसईमेव सहित कई गांवों से जांच के लिए विकास कार्यों के नमूने एकत्र किए गए। जांच चंडीगढ़ से रूरल डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के सुपरीटेंडेंट इंजीनियर की अगुवाई में हुई। उनके साथ नगीना पंचायत विभाग के एबीपीओ साजिद हुसैन व पुन्हाना के एबीपीओ अरशद और संबंधित खंड के कनिष्ठ अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विकास कार्यों की जांच शुरू होने से सरपंचों में अफरा-तफरी मच गई है। नूंह जिले में पंचायतों के विकास कार्यों में धांधली की मिल रही शिकायतों के मद्देनजर सरकार ने चुनिंदा गांवों की लिस्ट के साथ तीन-चार दिन पहले चंडीगढ़ से रूरल डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के सुपरीटेंडेंट इंजीनियर की अगुवाई में क्वॉलिटी कंट्रोल टीम नूंह जिले में जांच के लिए भेज गई। टीम ने चुनिंदा गांवों में ही पहुंच कर इंटरलॉकिंग टाइल के रास्तों, कंक्रीट से बने रास्तों आदि की मौके पर खोलकर जांच ही नहीं की, बल्कि मौके से ही पोर्टल पर फोटो के साथ उनको अपलोड भी किया गया। वहीं नूंह जिले के खंड तावडू़ के चार, पिनगवां के चार, नगीना के तीन, पुन्हाना का एक और फिरोजपुर झिरका के दो गांवों में मौके पर पहुंचकर विकास कार्यों के नमूने लिए।
विज्ञापन

उमरी गांव के पूर्व सरपंच खलील अहमद ने बताया कि 6 अप्रैल को उनके गांव में एक टीम आई जिसमें ब्लॉक का जेई और अन्य अधिकारी भी शामिल थे। उन्होंने गांव में टाइलों से बने रास्तों आदि को खोदकर चेक किया। टीम ने इंटरलॉकिंग टाइल, रोड़ी आदि की जांच की और साथ में नमूने भी ले गई। उन्होंने बताया कि जब टीम आई तो उसके बारे में किसी को भी कोई पता नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगीना और पिनगवां खंड के असिस्टेंट ब्लॉक प्रोग्राम आफिसर (एबीपीओ) साजिद हुसैन ने बताया कि क्वॉलिटी कंट्रोल टीम के इंचार्ज एवं रूलर डेवलपमेंट डिपार्टमेंट चंडीगढ़ के सुपरीटेंडेंट इंजीनियर कर्ण सिंह श्योराण अचानक जांच के लिए पहुंचे। उन्होंने मौके पर जाकर जांच की और नमूने लिए। उन्होंने बताया कि ये टीम बुधवार को वापस चंडीगढ़ चली गई है जो आगे भी जांच के लिए आती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed