फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Interrogation accused fraud of 15 thousand crores

Noida: 15 हजार करोड़ का फर्जीवाड़ा करने वाले आरोपियों से पूछताछ, अलग-अलग राज्यों में दबिश के लिए टीमें रवाना

Thu, 08 Jun 2023 10:37 PM IST
Digvijay Singh माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 08 Jun 2023 10:37 PM IST
सार

पहले दिन आरोपियों से पूछताछ में पुलिस टीम के साथ जीएसटी और कई एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहे। पूछताछ में आरोपियों से दिल्ली में खोले एक ऑफिस समेत अन्य अहम जानकारियां मिली हैं

विज्ञापन
Interrogation accused fraud of 15 thousand crores
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नोएडा में फर्जी कंपनियां खोलकर 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक का फर्जीवाड़ा करने वाले सात आरोपियों की रिमांड मिलने के बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। पहले दिन आरोपियों से पूछताछ में पुलिस टीम के साथ जीएसटी और कई एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहे। पूछताछ में आरोपियों से दिल्ली में खोले एक ऑफिस समेत अन्य अहम जानकारियां मिली हैं

विज्ञापन

 

पहले ही दिन पूछताछ के बाद कई टीमें अलग-अलग राज्यों में दबिश के लिए रवाना हो गई हैं। तीन दिन की रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपियों से फर्जीवाड़े की रकम को खपाने की जानकारी हासिल करने का प्रयास करेगी। एसीपी प्रथम रजनीश वर्मा ने बताया कि आरोपियों के पास से भारी मात्रा में सिम बरामद की थी। शुरुआती पूछताछ में पता चला कि आरोपी दिल्ली के एक डीलर से सिम खरीदते थे। आरोपियों का साथ देने वाला डीलर फर्जीवाड़ा कर सिम चालू करा देता था। एसीपी के मुताबिक पुलिस की टीम ठगी के रुपये की रिकवरी कराने का भी प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

 

नोएडा पुलिस ने फर्जी कंपनियों में जीएसटी रिफंड कर फर्जीवाड़ा करने वाले आठ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अब तक की जांच में जीएसटी नंबर वाली 3060 कंपनियों का पता चला है। इनमें 247 कंपनियां उत्तर प्रदेश के पते पर खोली गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed