फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   International-standard sports facilities available at government rates.

Noida News: सरकारी शुल्क पर मिलेगी अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधा

Thu, 06 Aug 2026 08:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 08:36 PM IST
विज्ञापन
International-standard sports facilities available at government rates.
ग्रेटर नोएडा ​स्थित शहीद विजय सिंह प​थिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स। फाइल फोटो
- शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कर सकेंगे तैयारी, जिला खेल प्रोत्साहन समिति ने लिया फैसला
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिले के युवा खिलाड़ी अब अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाओं के साथ अपनी तैयारी कर सकेंगे। जिला विकास एवं खेलकूद प्रोत्साहन समिति ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खिलाड़ियों को यह मौका दिया है। जहां युवा खिलाड़ियों को मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम जितना शुल्क देना होगा। हालांकि अभी यह सुविधा केवल छह माह के लिए मिलेगी। फिलहाल केवल उन खेलों का प्रशिक्षण ले सकेंगे जिनमें प्राधिकरण की तरफ से एजेंसियों का चयन नहीं किया गया है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं के साथ तैयार किया है। यहां पर 15 से अधिक खेलों की सुविधा है लेकिन एजेंसियों का चयन नहीं होने के कारण खेल सुविधाओं का लाभ शहर के युवाओं को नहीं मिल रहा है। अब प्राधिकरण ने अलग-अलग एजेंसियों को जिम्मेदारी देने की कार्रवाई शुरू की हैं। अब तक टेनिस, स्वीमिंग पूल और बैडमिंटन की एकेडमी शुरू करने की प्रक्रिया चल रही है। बाकी खेल सुविधाओं का अभी प्रयोग नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में जिला खेल प्रोत्साहन समिति की बैठक में भी चर्चा हुई। जिसमें प्राधिकरण के अफसर भी मौजूद रहे। समिति ने फैसला लिया है कि जब तक प्राधिकरण एजेंसियों का चयन नहीं करता है तब तक सरकारी स्टेडियम की तरह युवा खिलाड़ी उन खेल सुविधाओं का प्रयोग कर सकेंगे। इस पर प्राधिकरण के अफसरों ने भी सहमति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


210 और 300 रुपये होगा वार्षिक शुल्क
मलकपुर स्टेडियम में 18 साल से कम उम्र के खिलाड़ियों की वार्षिक फीस 210 रुपये है। जबकि 18 साल से अधिक उम्र के खिलाड़ियों की फीस प्रथम माह 300 रुपये और उसके बाद 200 रुपये प्रति माह देने होंगे। इसी फीस पर युवा खिलाड़ियों का पंजीकरण पथिक स्टेडियम में होगा।

राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोच होंगे तैनात

अधिकारियों ने बताया कि समिति के माध्यम से पथिक स्टेडियम में कोचों की तैनाती की जाएंगी। जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के होंगे। पूरी प्रक्रिया के माध्यम से कोचों की तैनाती होगी। इस माह के आखिर तक बच्चों को प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि अभी 31 मार्च तक ही यह व्यवस्था रहेगी। प्राधिकरण की मेंटेनेंस करेगा। अगर प्राधिकरण एजेंसी नियुक्त करता है तो फिर सरकारी शुल्क की सुविधा खत्म हो जाएगी।

पथिक स्टेडियम में होगी स्कूली प्रतियोगिता
जिला स्तर पर होने वाली स्कूल व कॉलेजों की प्रतियोगिता भी पथिक स्टेडियम में कराई जाएंगी। इसका एक रोस्टर जारी किया जाएगा। सरकारी स्कूल, आईटीआई और इंटर कॉलेजों के बच्चों को समय-समय पर यहां खिलाया जाएगा। ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधा मिल सके।

मलकपुर स्टेडियम की व्यवस्था में होगा सुधार
प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने समिति के समक्ष कई प्रस्ताव रखे। समिति ने सर्वसम्मति से स्वीकृति दे दी है। मलकपुर स्टेडियम में बास्केटबॉल, कबड्डी व नेटबॉल कोर्ट के चारों ओर जल निकासी के लिए पाइप लाइन की व्यवस्था, मुख्य द्वार के पास इंटरलॉकिंग कार्य, ग्राम सोरखा स्थित कुश्ती अखाड़े को तीन ओर से कवर करने, वहां मिनी जिम स्थापित करने, मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम के तीनों हॉलों में दरवाजों, शीशों व सीलिंग की मरम्मत, जिम हॉल में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता, कबड्डी व नेटबॉल मैदानों का सीमेंटेड सतह और मार्किंग सहित विकास समेत अन्य काम होंगे।


खेल विभाग के सभी नियम शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पर लागू होंगे। सरकारी शुल्क पर युवा खिलाड़ी वहां पर प्रशिक्षण ले सकेंगे। इसके लिए अच्छे कोच तैनात किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक खिलाड़ियों, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के प्रतिभाशाली युवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है। मेधा रूपम, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article