{"_id":"6161f5938ebc3e606c770d36","slug":"interior-designer-girl-commits-suicide-by-jumping-from-18th-floor-noida-news-noi6095591196","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटीरियर डिजाइनर युवती ने 18वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटीरियर डिजाइनर युवती ने 18वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित लॉ रेजिडेंशिया सोसाइटी में शनिवार सुबह एक इंटीरियर डिजाइनर युवती ने 18वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। पांच दिन पहले युवती के मित्र की मौत हो गई थी। इसके बाद से वह तनाव में थी।
बिसरख कोतवाली प्रभारी के अनुसार, युवती की पहचान सैंगी के रूप में हुई। युवती के परिजनों को घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि, जांच में पता चला है कि युवती के खोड़ा निवासी एक मित्र की पांच दिन पहले मृत्यु हो गई थी। इसके बाद से वह तनाव में थी। परिजनों ने भी पांच दिन से तनाव में रहने की जानकारी दी है। आशंका है कि इसी वजह से युवती ने खुदकुशी की है।
फंदे पर लटका मिला स्वास्थ्य कर्मी का शव
बीटा-2 थाना क्षेत्र स्थित जनता फ्लैट में शारदा अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी का शव शनिवार को फंदे पर लटका मिला। पुलिस के मुताबिक, शारदा अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ हरिओम कुमार ने सूचना दी कि सहकर्मी आशीष बहादुर शुक्रवार दोपहर दो बजे ड्यूटी से घर लौट गए थे। उन्हें शनिवार सुबह ड्यूटी पर आना था, लेकिन वह नहीं पहुंचे। हरिओम उन्हें बुलाने जनता फ्लैट पर पहुंचे तो अंदर से कुंडी लगी थी और आशीष फोन रिसीव नहीं कर रहे थे। आसपास के लोगों की मदद से उन्होंने दरवाजे को तोड़कर देखा तो पंखे के सहारे फंदे पर आशीष लटके थे। पुलिस का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। ब्यूरो