फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Interchange will be made to connect the airport with Yamuna Expressway

एयरपोर्ट को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए बनेगा इंटरचेंज

Tue, 21 Sep 2021 10:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
Interchange will be made to connect the airport with Yamuna Expressway
एयरपोर्ट को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए बनेगा इंटरचेंज
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट और यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए इंटरचेंज बनाने की तैयारी है। इसे बनाने के लिए राष्ट्रीय राजकीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को यमुना प्राधिकरण पत्र लिखेगा। इंटरचेंज में वाहनों के चढ़ने और उतरने के लिए दो-दो उतार-चढ़ाव बनेंगे। इसका डिजाइन तैयार कर लिया गया है। निर्माण पर 50 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
एयरपोर्ट निर्माण के साथ ही कनेक्टिविटी बढ़ाने का काम भी किया जा रहा है। यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट और यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए जीरो प्वाइंट से 32.5 किलोमीटर पर इंटरचेंज बनेगा। इंटरचेंज से लेकर एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग तक की दूरी 750 मीटर है।
विज्ञापन

वहीं, इंटरचेंज से टर्मिनल बिल्डिंग तक जाने के लिए एलिवेटेड रोड बनेगा। इस रोड का भी एस्टिमेट तैयार किया जाएगा। इस सड़क को भी एनएचएआई प्राधिकरण से ही बनवाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने भी दिल्ली में हुई बैठक में एयरपोर्ट को खुर्जा से जोड़ने के लिए मार्ग बनाने की जानकारी दी थी। इस मार्ग के निर्माण के बाद यमुना एक्सप्रेसवे बुलंदशहर-खुर्जा-अलीगढ़ एनएच-91 भी यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed