फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   inter state meeting on kanwad yatra

कांवड़ यात्रा पर आज होगा मंथन

Sun, 07 Jul 2019 01:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
inter state meeting on kanwad yatra
आईजी आलोक सिंह को जानकारी देते एसएसपी वैभव कृष्ण। - फोटो : Grnoida
कांवड़ यात्रा पर आज होगा मंथन
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। कांवड़ यात्रा में सुरक्षा व यातायात को लेकर रविवार को एक्सपो मार्ट में पुलिस अधिकारियों की अंतरराज्यीय बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय व डीजीपी ओपी सिंह के अलावा दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड वरिष्ठ अधिकारी शिरकत करेंगे। शनिवार को आईजी मेरठ जोन आलोक सिंह ने एक्सपो मार्ट में बैठक के स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
सावन में महाशिवरात्रि के अवसर पर लाखों कांवड़ियां राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली व अन्य राज्यों से हरिद्वार, गोमुख व अन्य गंगा घाटों से जल लेकर लौटते हैं। इस अवसर पर एनएच-91 व अन्य मार्गों से कांवड़ियों के जत्थे गुजरते हैं। इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना न हो। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में रविवार को नॉलेज पार्क स्थित एक्सपो मार्ट में मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय व डीजीपी ओपी सिंह की अध्यक्षता में अंतरराज्यीय बैठक होगी। बैठक में अन्य राज्यों के अधिकारियों से वार्ता कर कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर मंथन किया जाएगा। शनिवार शाम 5 बजे आईजी आलोक सिंह एक्सपो मार्ट पहुंचकर रविवार को होने वाली अंतरराज्यीय बैठक की तैयारियों का जायजा लिया और दिशानिर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों को दिए क्राइम कंट्रोल के दिए निर्देश
एक्सपो मार्ट में होने वाली बैठक के स्थल का निरीक्षण करने से पहले शनिवार दोपहर को आईजी मेरठ जोन आलोक सिंह ने सूरजपुर स्थित पुलिस ऑफिस पहुंचे । वहां पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर क्राइम कंट्रोल व अनसुलझी वारदात के खुलासे के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आईजी ने स्थानीय अधिकारियों से मुलाकात कर अनसुलझी वारदात को सुलझाने और फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एक्सपो मार्ट में रविवार को होनी वाली कांवड़ यात्रा की सुरक्षा संबंधित बैठक स्थल का भी निरीक्षण कर दिशानिर्देश दिए हैं। - वैभव कृष्ण, एसएसपी गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed