फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   install a line or issue a token at the CNG pump is necessary

Noida News: सीएनजी पंप पर लाइन लगवाना या टोकन जारी करना जरूरी

Wed, 15 May 2024 07:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 07:18 PM IST
विज्ञापन
install a line or issue a token at the CNG pump is necessary
- पुलिस ने ग्रेनो वेस्ट के सभी पंप संचालकों को दिए निर्देश, ईकोटेक-3 के सीएनजी पंप संचालक को नोटिस जारी
विज्ञापन

- सीएनजी भरवाने के विवाद में हुई हत्या के तीसरे आरोपी का 48 घंटे बाद भी सुराग नहीं
माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में सीएनजी पंप पर पहले गैस भरवाने के विवाद में हुई अमन कसाना की हत्या का तीसरा आरोपी फरार है। करीब 48 घंटे बाद भी पुलिस को उसका सुराग नहीं मिला है। इधर वारदात के पुलिस ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सभी पंप संचालकों को नोटिस जारी वाहनों की लाइन लगवाने या टोकन जारी करने जैसी व्यवस्था करने को कहा है। पंप संचालकों के इसके लिए सुरक्षा गार्ड रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही जिस पंप पर वारदात हुई वहां के संचालक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जारी नोटिस में पूछा गया है कि पंप पर लाइन लगवाने की व्यवस्था क्यों नहीं थी।

पुलिस जांच में पता चला है कि वारदात वाले पंप पर वाहनों की लाइन लगवाने को कोई व्यवस्था ही नहीं थी। सोमवार रात को गाजियाबाद निवासी अमन कसाना की ग्रेनो वेस्ट के चौगानपुर सीएनजी पंप के पास हत्या कर दी गई थी। अमन अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। इसमें दो आरोपी खैरपुर गुर्जर निवासी अजय उर्फ अज्जू और खेड़ा चौगानपुर निवासी ऋषभ को गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि चौगानपुर निवासी अंकुश अभी फरार है। पुलिस की तीन टीमें उसकी तलाश में आसपास के जिलों में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed