{"_id":"5f15ebfb8ebc3e9f624f4333","slug":"inspection-team-made-for-stop-death-rate-noida-news-noi52462008","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृत्युदर में कमी लाने के लिए 4 सदस्यीय जांच कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृत्युदर में कमी लाने के लिए 4 सदस्यीय जांच कमेटी गठित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मृत्युदर में कमी लाने के लिए 4 सदस्यीय जांच कमेटी गठित
नोएडा। कोरोना से होने वाली मृत्युदर में कमी लाने के लिए जनपद में 4 सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है। कमेटी उन तथ्यों की जांच करेगी, जिनसे मृत्युदर को कम किया जा सकता है। जिला कोविड नियंत्रण प्रभारी ने एक सप्ताह में टीम को रिपोर्ट देने के लिए निर्देशित किया है।
जांच टीम को इस तरह से तैयार किया गया है कि इसमें अफसर अपना प्रशासनिक अनुभव दिखा सकेंगे। जबकि चिकित्सक अपनी विशेषज्ञता के आधार पर काम करेंगे। ग्रेटर नोएडा के जिम्स और शारदा अस्पताल से एक-एक चिकित्सक, सीएमओ कार्यालय का एक चिकित्सा अधिकारी और जिलाधिकारी के एक प्रतिनिधि को सदस्य बनाया गया है। अफसर और चिकित्सक समन्वय बनाकर रिपोर्ट सौंपेंगे। विशेषज्ञों के मुताबिक, पर्यावरण में हजारों वायरस मौजूद हैं। सर्दी, खांसी और जुकाम वायरस का ही एक नकारात्मक प्रभाव है, लेकिन इससे मृत्युदर में इजाफा नहीं होता। इसी कारण वायरल को कभी गंभीरता से नहीं लिया जाता। वहीं, कोरोना के मामले में अन्य देशों में 3 फीसदी तक मृत्युदर होने की बात सामने आई है। यह चिंता वाली बात है। हालांकि, गौतमबुद्ध नगर में मृत्युदर बेहद कम है। अफसरों की कोशिश इसे शून्य पर लाने की है।
इन तथ्यों की जांच करेगी टीम
कोरोना संक्रमित 40 लोगों की जिले में मौत हो चुकी है। टीम देखेगी कि इन मौतों के पीछे बड़ा कारण कोरोना रहा या अन्य कोई बीमारी। कम गंभीर मरीजों के उपचार में कहां कमी रही। वहीं, जो गंभीर लोग मौत को मात दे गए, उनके इलाज में क्या फार्मूला अपनाया गया आदि की जांच कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। मृत्युदर कम करने संबंधी अन्य तथ्यों की जांच भी टीम करेगी। विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर टीम पेश करेगी। वहीं, स्वास्थ्य विभाग स्तर से कोरोना मरीजों की मौत के लिए 4 सदस्यीय डेथ ऑडिट टीम गठित की गई है। यह टीम मौत के विविध कारणों की जांच कर रिपोर्ट मुख्य चिकित्साधिकारी को देती है।
विज्ञापन
देश में तीसरे नंबर पर गौतमबुद्ध नगर
कोरोना से होने वाली मृत्युदर के आंकड़े सरकारी महकमे ने खंगाल लिए हैं। अफसरों के मुताबिक, कम मृत्युदर के मामले में गौतमबुद्ध नगर देश में तीसरे नंबर पर है। पहले पर हैदराबाद और दूसरे पर गुवाहाटी है। वहीं, प्रदेश में कम मृत्युदर के मामले में गौतमबुद्ध नगर पहले स्थान पर है।
जिले में कोरोना की मृत्युदर प्रदेश में सबसे कम है। हमारी कोशिश मृत्युदर को शून्य पर लाने की है। इसे कैसे किया जाएगा, इसकी जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी गठित की है। एक सप्ताह में टीम रिपोर्ट पेश करेगी।
- नरेंद्र भूषण, प्रभारी, जिला कोविड नियंत्रण कार्यक्रम