फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Innocent kidnapped for ransom, recovered in seven hours

फिरौती के लिए किया था मासूम का अपहरण, सात घंटे में बरामद

Sun, 21 Aug 2022 11:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Innocent kidnapped for ransom, recovered in seven hours
ग्रेटर नोएडा। गामा-2 सेक्टर से शनिवार रात अगवा किए गए तीन साल के वंश को पुलिस ने सात घंटे में सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दर्जी की दुकान पर काम करने वाले प्रमोद ने शराब के लिए पैसे न मिलने पर फिरौती के लिए वंश का अपहरण किया था। आरोपी बच्चे को बेचने की भी फिराक में था। बालक को लेकर आरोपी खुर्जा जंक्शन क्षेत्र के गांव कनैनी लेकर चला गया था। पुलिस कमिश्नर ने बीटा-2 पुलिस टीम को 25 हजार रुपये इनाम व प्रशस्ति पत्र दिया है।
विज्ञापन

शहर के सेक्टर गामा-2 के गेट नंबर-1 के पास शनिवार रात आरती मां-भाई की चाय की दुकान पर बेटे वंश के साथ बैठी थी। आरती का विवाह राजस्थान के दौसा में हुआ है। वह रक्षाबंधन पर घर आई थी। आरती दवा लेने के लिए सुरक्षाकर्मी की देखरेख में बच्चे को छोड़कर गई थी। इसी दौरान प्रमोद बच्चे को गोद में उठाकर ले गया था। आरोपी चार-पांच दिन से अधिक शराब पी रहा था और दर्जी से भी लगातार पैसों की मांग कर रहा था। आरोपी शुरुआत में डेल्टा-2 के पास श्मशान घाट में बच्चे को लेकर छिप गया। इसके बाद गांव कनैनी ले गया। आरोपी 11 साल बाद कनैनी गया था। यहां वह जर्जर मकान में छिप गया। आरोपी ने मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिया था, लेकिन पुलिस आरोपी का पता लगाकर मौके पर पहुंच गई और रात तीन बजे बच्चे को बरामद कर लिया।
विज्ञापन

आपने बचा ली मेरी जिंदगी
बीटा-2 थाना प्रभारी अनिल राजपूत और उपनिरीक्षक राहुल कुमार की टीम ने बच्चे को बरामद कर मां आरती को सौंपा। इस दौरान आरती ने पुलिस को आभार प्रकट करते हुए कहा कि आपने मेरी जिंदगी बर्बाद होने से बचा ली। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed