फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Initiative of Legal Cell under iCare campaign emphasis on civil rights and solution to women problems in Noida

नोएडा: आईकेयर अभियान के तहत लीगल सेल की पहल, नागरिक अधिकारों और महिलाओं की समस्याओं के समाधान पर जोर

Sun, 25 Oct 2026 06:15 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 25 Oct 2026 06:15 PM IST
सार

नोएडा लोक मंच के ‘नोएडा आईकेयर’अभियान को अधिक प्रभावी बनाने के लिए रविवार को कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें जनसमस्याओं के समाधान के लिए लीगल सेल बनाने का निर्णय लिया गया। इस सेल के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता शिव सागर तिवारी होंगे।

विज्ञापन
Initiative of Legal Cell under iCare campaign emphasis on civil rights and solution to women problems in Noida
आईकेयर अभियान के तहत लीगल सेल की पहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा लोक मंच के ‘नोएडा आईकेयर’अभियान को अधिक प्रभावी बनाने के लिए रविवार को कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें जनसमस्याओं के समाधान के लिए लीगल सेल बनाने का निर्णय लिया गया। इस सेल के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता शिव सागर तिवारी होंगे। लीगल सेल का उद्देश्य नागरिकों को कानूनी मार्गदर्शन देना, शिकायतों को संबंधित विभागों तक पहुंचाना और प्रशासन में पारदर्शिता-जवाबदेही बढ़ाना है।

विज्ञापन



प्रशासन से टकराव नहीं, जनता की मदद है उद्देश्य : प्रभात कुमार
अध्यक्ष प्रभात कुमार ने कहा कि नोएडा आईकेयर अभियान किसी प्रशासन या अधिकारी के खिलाफ लड़ाई नहीं है। इसका उद्देश्य विरोध नहीं, बल्कि आम नागरिकों की मदद करना है। कई बार नागरिकों को सरकारी योजनाओं और प्रक्रियाओं की जानकारी नहीं होती, ऐसे में जागरूक लोगों को आगे आकर मदद करनी चाहिए। यह अभियान जनता और प्रशासन के बीच सेतु का काम करेगा।
विज्ञापन


योगेन्द्र नारायण ने कहा कि हर विभाग को अपना सिटिजन चार्टर प्रमुखता से प्रदर्शित करना चाहिए ताकि जनता को सेवाओं, प्रक्रियाओं और समय-सीमा की स्पष्ट जानकारी मिले। उन्होंने सुझाव दिया कि नोएडा प्राधिकरण सहित सभी विभागों को पत्र लिखकर चार्टर लगाने का अनुरोध किया जाए और जरूरत पड़ने पर आरटीआई भी दाखिल की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महासचिव महेश सक्सेना ने कहा कि अभियान को गति देने के लिए सदस्यों को उनके कार्यक्षेत्र के अनुसार जिम्मेदारियां दी गई हैं। अगली बैठक नवंबर के पहले सप्ताह में होगी जिसमें प्रगति की समीक्षा होगी। इस अभियान को समर्थन देने की अपील की और कहा कि वे अपने समाचार पत्र के माध्यम से इस मुहिम को गति देंगे।

रेणु छिब्बर ने कहा कि नोएडा आईकेयर महिलाओं, विशेष कामकाजी महिलाओं की समस्याओं के समाधान में भी भूमिका निभाएगा। कई महिलाएं उचित मार्गदर्शन न मिलने से परेशान रहती हैं, इस अभियान से उन्हें मंच और सहयोग मिलेगा।


बैठक में अध्यक्ष प्रभात कुमार, योगेन्द्र नारायण, महासचिव महेश सक्सेना, एग्जीक्यूटिव जनरल सेक्रेटरी विनीत गर्ग सहित विनोद शर्मा, ब्रह्मपाल, अमर सिंह, प्रदीप वोहरा, परवेज, सार्थक सक्सेना, विनोद पांडे, विभा बंसल, मोहम्मद आजाद, एल.बी. गौतम, स्मृति त्रिवेदी, रेणु छिब्बर, मनोज चौधरी, पी.डी. शर्मा, एन.पी. जायसवाल, अनवर, हैदर अंसारी, अंशु कुमारी, मनीष सक्सेना, ठाकुर नेपाल सिंह, एन.पी.जे. सवाल, आदित्य श्रीवास्तव एवं महतो सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed